फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raised the issue of sanitation workers in the Assembly

Kaithal News: विस में सफाईकर्मियों के मुद्दे को उठाया

Tue, 23 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of sanitation workers in the Assembly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर गरजे। कहा कि कैथल नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले दो महीनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार ने कोई सुध नहीं ली।

सुरजेवाला ने सदन में कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में कैथल में एक भी स्थायी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं की। ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने का चुनावी वादा किया गया था, लेकिन यह वादा पूरी तरह झूठा साबित हुआ। ठेकेदारों को करोड़ों रुपए के टेंडर मिलते हैं, जबकि सफाई कर्मचारियों का घर चलाना भी मुश्किल हो जाता है। उनकी मेहनत का कोई मूल्य नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ठेका प्रथा को तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाए। साथ ही पहले हटाए गए 160 सफाई कर्मचारियों को बहाल किया जाए और उन्हें स्थायी नौकरी दी जाए। कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed