{"_id":"57acca884f1c1b3a1cee5d93","slug":"raining-20-mm-people-enjoyed-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने किया निहाल, जिले में 20 एमएम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने किया निहाल, जिले में 20 एमएम हुई बारिश
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बारिश से बचने की कोशिश करती युवती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार की सुबह शुरू हुई बरसात ने वीरवार को लोगों को निहाल कर दिया। सावन की असली झड़ी के बीच दोपहर तक रिमझिम बरसात जारी रही। जिसका लोगों ने आनंद भी उठाया। वहीं किसानों के लिए यह बरसात सोने से कम नहीं। इस समय धान की फसल में पौधा विकसित हो रहा है। जिसमें बरसात का पानी खाद का काम करेगा। रुक-रुक कर हो रही बरसात से शहर में जल भराव जैसी समस्या भी नहीं हैं। हालांकि निचली बस्तियों में जरूर लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। वीरवार को करीब 20 एमएम बरसात हुई।
सुबह करीब साढ़े सात बजे हलकी बूंदाबांदी शुरू हुई। जो दिन में करीब एक बजे तक कभी तेज तो कभी हलकी बरसात के तौर पर जारी रही। इस दौरान लोगों की दिनचर्या कुछ हद तक प्रभावित भी हुई। सुबह स्कूल-कॉलेजों में जाने वाले लोगों को परेशानियां हुईं। वहीं कार्यालय में जाने के लिए भी लोग बरसात के बीच वाहन दौड़ाते नजर आए। कैथल में कलायत, सीवन, पूंडरी, ढांड व राजौंद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वीरवार को अच्छी बरसात हुई।
औसतन 20 एमएम पानी बरसा।
उधर, शहर की कई बस्तियों में गलियों के कच्चा होने के कारण यही बरसात लोगों के लिए मुसीबत बन गई।
कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि यह बरसात पूरे जिले में फसलों के लिए इस समय लाभदायक है।
राजौंद में पानी की निकासी न होने से लोग परेशान
नगर के वार्ड नंबर 10 में गली में पानी निकासी न होने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। वार्ड वासियों का आरोप है कि गली में थोड़ी सी बरसात होते ही पानी गली व घरों में भर जाता है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी मुश्किलें होती है। वार्ड वासी प्रेम सिंह, बलजीत, प्रवीण, पप्पू, ईश्वर, राजेंद्र, नीरज, कुलदीप, अभिषेक आदि ने बताया कि उनकी गली में पानी निकासी नही है। जिससे घरों से निकलने वाला पानी गली में जमा हो जाता है। इन लोगों ने बताया कि इस गली में 12 महीने पानी भरा रहता है। इस गली की समस्या को लेकर लोग 13 अगस्त को कलायत में होने वाली सी एम रैली में भी गुहार मुख्यमंत्री से मिलेंगे। वार्डवासियों ने बताया कि पानी भरने से उनके मकानों में दरारें आ गई है। यहां पानी निकासी की समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है। जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। वार्ड वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र पानी निकासी की समस्या का समाधान नही हुआ तो उनको सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।