फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rain

हाथ से सिली किसानों के छह माह की कमाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
rain
सर्र्दी के मौसम में अभी तक मौसम रबी की फसल के अनुकूल था। लेकिन सप्ताह भर से चल रही बारिश और बीच-बीच में हुई ओलावृष्टि के कारण छह माह की कमाई हाथ से फिसल गई है। किसानों को करीब 30 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पूरे जिले में करीब 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है, जिसमें अब उत्पादन प्रभावित होने की आशंका के कारण बंपर उत्पादन की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं।
विज्ञापन

सप्ताह भर से चल रही है भारी बारिश, दो बार ओलावृष्टि भी हुई: जिले में सप्ताह भर से भारी बारिश चल रही है। कुछ घंटों के लिए राहत मिलती है, लेकिन कभी शाम तो कभी सुबह और रात को बारिश हो जाती है। चार दिन पूर्व ओले भी गिरे थे। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी खड़ा हो गया है। जिस कारण हवा चलने पर फसल जमीन पर बिछ गई है।
विज्ञापन

18 एमएम बरसा पानी: पिछले 24 घंटे में पूरे जिले में 18 एमएम पानी बरसा है। कैथल में 26 एमएम, गुहला में 16 और कलायत में 12 एमएम बारिश हुई है। बुधवार रात को करीब 10 बजे आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद रात भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी तो कभी बारिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सतपाल दिल्लोवाली ने कहा कि इस बार गेहूं की काफी अच्छी फसल थी। अब बारिश के कारण फसल में नुकसान हो चला है। बरसात के कारण अधिकतर किसानों की फसल गिर चुकी है। इसमें 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द इसका सर्वे करवाकर किसानों को राहत प्रदान की जाए। फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों को लाभ मिलेगा, वह तो ठीक है। जिन किसानों का बीमा नहीं हो पाया, उन्हें भी सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाए।
कृषि उपमंडल अधिकारी कार्यालय में उमड़ी किसानों की भीड़: फसल में हुए नुकसान के लिए अभी तक 8 हजार से अधिक किसान अपने आवेदन कृषि उपमंडल अधिकारी कार्यालय में दे चुके हैं। एसडीओ सतीश कुमार नारा ने कहा कि वीरवार को भी कार्यालय में किसानों की भीड़ उमड़ी रही। देर सांय सात बजे तक भी किसानों के आवेदन जमा किए जा रहे हैं। अभी तो दो-तीन दिन तक ओर ये आवेदन आएंगे। जिस हिसाब से बारिश हुई है। उसे देखकर करीब 25 से 30 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका है। बाकि सर्वे करवाने के बाद ही पता चलेगा। वैसे मौसम खुलते ही गेहूं की फसल पकना शुरू हो जाएगी।
कृषि उप-निदेशक डा. कर्मचंद ने कहा कि इस समय बारिश होने के कारण गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जियों की फसल में भी भारी नुकसान है। फसल बीमा योजना के तहत किसान आवेदन दे रहे हैं। उनके आवेदन सर्वे करके नियमानुसार लाभ के लिए बीमा कंपनी को भेज दिए जाएंगे।

बारिश से शहर में कई इलाकों में जमा है पानी: बारिश के कारण ठंड के मौसम की अवधि में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं शहर में कई इलाकों में पानी जमा है। जिस कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed