फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain in the morning and night, humidity made life miserable

Kaithal News: सुबह-रात में बारिश, उमस ने किया बेहाल

Tue, 24 Jun 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rain in the morning and night, humidity made life miserable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। पहले सुबह और फिर रात करीब आठ बजे कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन इसके बाद उमस से लोग परेशान हो गए।

दोपहर में कभी तेज धूप निकली तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। शाम को फिर बादल छाने से उमस बढ़ने लगी। रात करीब आठ बजे फिर से बारिश हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया लेकिन बाद में उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने गत 22 जून को बारिश की संभावना जताई थी, पर केवल हल्की बारिश ही दर्ज की गई। अब विभाग ने 25 जून से मानसून के आगमन की संभावना जताई है। सोमवार को हवा में नमी का स्तर 38 से 69 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि प्रदूषण से राहत रही और एक्यूआई सिर्फ 58 रहा, जो ‘हरा’ स्तर दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 से 27 जून तक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं और कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है।पिछले सप्ताह हुई बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन बार-बार बादल छाने के बावजूद ठीक से बारिश न होने से उमस बढ़ गई है, जिससे लोग खासे परेशान हैं। बारिश से कई जगहों पर जलभराव से लोगों ने मुश्किलें भी झेलीं। कई राहगीर फिसलकर गिर पड़े। कई बाइक वाले संभालकर गाड़ी निकालते दिखे।


हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जून तक परिवर्तनशील रहेगा। अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर भारत की ओर तेज़ी से बढ़ने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट और वातावरण में अधिक नमी रहने की संभावना है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed