फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain disturbed, buying and coming loose on the second day too

बारिश ने किया परेशान...दूसरे दिन भी खरीद व आवक रही ढीली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rain disturbed, buying and coming loose on the second day too
बारिश के चलते दो दिनों से मंडी में धान की आवक व खरीद ढीली है। रविवार को खरीद कार्य पूरी तरह से बंद रखा गया। वहीं सोमवार को धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद कार्य धीमा रहा। दोनों दिनों में उठान का कार्य तेजी से हुआ। जिस कारण आने वाले दिनों में धान की फसल डालने के लिए मंडी में जगह बन गई है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल गर्ग ने बताया कि रविवार को तो केवल उठान का कार्य हुआ था। जिसके चलते काफी जगह मंडी में बन गई है। रविवार की बारिश के कारण धान भीग गया। जिस कारण कटाई का काम भी प्रभावित हुआ है। किसानों ने एक-दो दिन के लिए कटाई रोक दी है। जिस कारण सोमवार दोपहर बाद ही मंडी में आवक शुरू हुई। खरीदारों ने जो ढेरी पूरी तरह से सूखी हुई थी और नियमों पर खरा उतरी, केवल वही धान खरीदा। शेष धान बिक्री के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने कहा कि नमी का कट लगाने के बावजूद उनकी मंडी से खरीद नहीं हुई। सोमवार को केवल एक खरीदार आया था। उसने चुन्निंदा ढेरियां खरीदी। काफी सारे किसान धान बिक्री के इंतजार में हैं। एक तरह से आढ़तियों की कोई सुनवाई नहीं हैं, उठान में जरूर राहत है। सभी एजेंसियों ने अपने खरीदे हुए धान को उठा लिया है। करीब 80 प्रतिशत धान का उठान कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तौर पर यह मंडी पूरी तरह से उपेक्षित है। यहां कोई अधिकारी आकर नहीं देखता। जिस कारण यहां खरीद कार्य भी बस जैसे-तैसे चल रहा है। किसान व आढ़ती परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने बताया कि दो दिनों में उठान में तेजी आई है। विस्तार मंडी में अभी उठान चल रहा है। सोमवार को दोपहर बाद खरीद हुई है। बारिश के कारण धान की फसल में नमी भी ज्यादा है। पुरानी मंडी में भी खरीदार भेजे जाएंगे। मंगलवार से कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed