फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain and strong winds changed the weather.

Kaithal News: तेज हवा के साथ बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Tue, 05 May 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds changed the weather.
बारिश के बाद जींद जाने वाली सड़क पर भरे पानी से गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए रविवार की रात राहत भरी साबित हुई। देर रात अचानक हुई करीब 15 मिलीमीटर बारिश और तेज हवाओं ने वातावरण में घुली तपिश कम कर दी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जगहों पर जलभराव भी हो गया।

सोमवार सुबह लोगों ने जब दिन की शुरुआत की, तो मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। ठंडी हवाओं और आसमान में छाए बादलों ने चिलचिलाती धूप की जगह ले ली।
विज्ञापन


रविवार रात हुई बारिश का असर सीधे तौर पर तापमान पर देखने को मिला। पिछले सप्ताह जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, वहीं अब यह गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम तापमान भी घटकर करीब 22 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। कई जगहों पर शेड भी उड़ने की घटनाएं हुईं। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार तेज हवाओं के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार दर्ज किया गया है, जिससे हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। सुबह सैर पर निकले लोगों ने लंबे समय बाद ताजी और ठंडी हवा का अनुभव किया।


मौसम विभाग के मुताबिक, राहत का यह दौर फिलहाल जारी रहेगा। सोमवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed