{"_id":"57c32f044f1c1b0d4bd51549","slug":"raily-barsana-congress-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में आए लोगों के बुरे दिन : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में आए लोगों के बुरे दिन : दीपेंद्र हुड्डा
ब्यूरो कैथल
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
माला पहनाकर सांसद का किया गया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई भाजपा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है, परिणाम स्वरूप किसान, कर्मचारी और व्यापारी सभी इससे तंग आ चुके हैं। हुड्डा रविवार को गांव बरसाना में आयोजित सर्वजातीय विश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे।
बरसाना पहुंचने पर गांव के बुजुर्गों ने सांसद को पगड़ी पहनाकर व विश्वास मंच के पदाधिकारियों कमलदीप हाबड़ी, रामपाल डुलयानी, नसीब पबनावा, सुभाष गोयल, सुरजीत डीग, मा. मोमन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रैली में बने गुलाबी हलवा भी चर्चा का विषय बना रहा। गांव के युवा सैकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ हुड्डा की अगुवाई करते हुए उन्हें रैली स्थल तक लेकर पहुंचे।
रैली को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि लोगों को अच्छे दिनों को भरोसा दिलाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार के राज में लोगों के बुरे दिन आ चुके है। आज प्रदेश का कर्मचारी वर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर है, तो किसानों को आत्महत्या की नौबत आ चुकी है। उन्होंने रैली संयोजिका सुनीता बतान की सराहना करते हुए कहा कि रैली की भीड़ को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग इस सरकार से तंग आकर इसे बदलने का मन बना चुके हैं। सुनीता बतान ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि वे उनके एक बुलावे पर बरसाना में पहुंचने को तैयार हो गए। बतान ने कहा कि पार्टी की नीतियों के चलते आज फिर से लोग कांग्रेस के शासन को याद कर रहे है। इस मौके पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, मनदीप, दिलबाग मोर, कमलदीप हाबड़ी, भूप सिंह सैनी, प्रदीप पूंडरी, रामपाल डुलयानी, सुभाष गोयल, नसीब पबनावा, भाग सिंह, राजेंद्र राणा, मा.मोमन राम, सुलतान सिंह, विजय आर्य, रमेश अहमदपुर, शीशन बतान, देवा राम, जसबीर मराठा, रामसिंह ढांड, बलजिंद्र जटेड़ी व मनीषा देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह विफल रही भाजपा
पूंडरी। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बरसाना में जुटी भीड़ ने साबित कर दिया है कि लोग प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष के शासन से तंग आ चुके है। वे रविवार शाम कमलदीप हाबड़ी के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सुनीता बतान भी मौजूद थी।
प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है और इसका ठीकरा अधिकारियों के सिर पर फोड़ने का काम कर रही है। आए दिन प्रदेश में हो रहे अधिकारियों के तबादले इस बात का जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने प्रकाश कमेटी का जिक्र करते हुए कहा हालांकि ये रिपोर्ट अभी तक पूरी तरह सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इस रिपोर्ट में सरकार की नीयत को कटघरे में खड़े करने का काम किया। शुरू से ये रिपोर्ट विवादों में रही और सरकार ने अपनी साख बचाने के चलते इस रिपोर्ट में एक-दो पन्ने जुड़वाने का काम किया। महिलाओं की भागीदारी पर पूछे सवाल पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को हमेशा से सम्मान देती रही है और आगे भी अधिक से अधिक भागीदारी देने की दिशा में काम कर रही है।