फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Railway got approval for construction of ROB near bus stand

Kaithal News: बस स्टैंड के पास आरओबी निर्माण की रेलवे से मिली स्वीकृति

Mon, 24 Mar 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Railway got approval for construction of ROB near bus stand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बस स्टैंड के समीप बनने वाले आरओबी निर्माण की रेलवे से स्वीकृति मिली है, लेकिन करनाल रोड पर अभी असमंजस बरकरार है। जनवरी माह में ही लोक निर्माण विभाग ने दोनों फाटकों पर आरओबी निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा था। इसके तहत रेलवे ने करनाल रोड के फाटक पर बनने वाले आरओबी पर तो अभी आपत्ति लगा दी है, लेकिन बस स्टैंड पर आरओबी निर्माण को हरी झंडी दिखा दी है।

इसके तहत रेलवे की ओर से डीपीआर भी तैयार कर ली है। हालांकि अभी करनाल रोड के फाटक पर आरओबी निर्माण पर इंतजार करना होगा। नए बस स्टैंड के पास सर छोटू राम चौक से लेकर डीसी आवास के पास तक यह आरओबी बनाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करनाल रोड पर वर्ष 2019 में यहां एलिवेटेड ट्रैक निर्माण करने की केंद्र सरकार से मंजूरी दी थी, लेकिन रेलवे की ओर से एलिवेटेड ट्रैक के लिए सर्वे सही नहीं मिला। ट्रैक के लिए 194 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया गया था, लेकिन ट्रैक के निर्माण को लेकर फिजिबिलिटी (भौतिक सत्यापन) न पाए जाने के कारण यह ट्रैक अब नहीं बन पाएगा। इस समय शहर में करनाल रोड पर रेलवे फाटक के बंद होने के बाद वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए बस स्टैंड और करनाल रोड पर बने फाटक पर आरओबी बनाने के निर्माण को लेकर योजना बनाई गई थी। इसके तहत रेलवे को दोनों जगहों पर बनाई जाने वाली आरओबी का प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया था। इसके तहत रेलवे ने बस स्टैंड पर जो आरओबी निर्माण की मंजूरी दी है, लेकिन अभी तक करनाल रोड पर बनने वाले आरओबी को मंजूरी नहीं मिली है। - राजकुमार, कार्यकारी अभियंता, डिविजन नंबर एक, लोक निर्माण विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed