{"_id":"6a455a45e4e19b3882011b6b","slug":"railway-employee-killed-while-on-duty-near-tik-station-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151681-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टीक स्टेशन के पास ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मचारी की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टीक स्टेशन के पास ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मचारी की गई जान
विज्ञापन
श्याम कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव टीक रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार देर रात ट्रैक पर कार्य करते समय रेलवे कर्मचारी 50 वर्षीय श्याम कुमार की मौत हो गई। श्याम कुमार रायबरेली यूपी के रहने वाले थे। मालगाड़ी गुजरने के दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा स्टेशन से करीब 200 मीटर दूरी पर हुआ।
सूचना मिलते ही जीआरपी टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसपास से गुजर रहे लोगों ने ट्रैक पर कर्मचारी को घायल अवस्था में देखा और तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। रेलवे कर्मचारियों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
जीआरपी चौकी इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। पूछताछ में सामने आया कि श्याम कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। वे परिवार के एकमात्र कमाने वाला सदस्य थे। वे कैथल में रहकर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे जबकि उनका परिवार उत्तर प्रदेश में ही रहता है।