फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Plans underway to construct a modern police building at a cost of 5.57 crore; tender issued.

Kaithal News: 5.57 करोड़ से पुलिस का आधुनिक भवन बनाने की तैयारी, टेंडर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Plans underway to construct a modern police building at a cost of 5.57 crore; tender issued.
कैथल का यातायात थाना परिसर, जहां बनेगा नया तीन मंजिला भवन।
सोनू थुआ
विज्ञापन

कैथल। पिहोवा चौक के पास सिविल लाइन क्षेत्र में करनाल रोड पर पुलिस का आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमें यातायात पुलिस थाना और दो डीएसपी कार्यालय संचालित होंगे। भवन में तीन प्रतीक्षा हाल सहित 25 कमरे बनेंगे। करीब 15,062 वर्ग फुट यानी लगभग 1,674 वर्ग गज जमीन पर बनने वाले इस भवन पर 5 करोड़ 57 लाख 34 हजार 334 रुपये की राशि खर्च होगी।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाएगा। काम शुरू होने के बाद ठेकेदार की ओर से इसे 455 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल मौजूदा यातायात थाना भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के दौरान थाना परिसर में पानी भरने से पुलिस कर्मचारियों को कामकाज करने में परेशानी होती है। यातायात संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्थायी भवन के अभाव में दो डीएसपी कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे हैं। पुराना यातायात थाना का भवन गिराया जाएगा।
विज्ञापन


----------
ग्राउंड फ्लोर पर थाना, अलग होंगे चालान और एसएचओ कक्ष
प्रस्तावित भवन के ग्राउंड फ्लोर पर यातायात पुलिस थाना संचालित होगा। यहां थाना प्रभारी के लिए अलग कक्ष बनाया जाएगा। यातायात चालान से संबंधित कामकाज के लिए भी अलग कक्ष होगा। इसके अलावा एमएच कक्ष और स्टाफ के लिए कमरे बनाए जाएंगे। दूसरी मंजिल पर जांच अधिकारी, तीसरी पर डीएसपी कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर जांच अधिकारियों के लिए कमरे बनाए जाएंगे। यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए वेटिंग रूम भी होगा। तीसरी मंजिल पर दो डीएसपी कार्यालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ट्रेसिंग रूम और स्टाफ के लिए भी होगी व्यवस्था
भवन में ट्रेसिंग रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही पुलिस कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टाफ रूम बनाया जाएगा। यातायात थाना, चालान कक्ष, एसएचओ कक्ष और जांच अधिकारियों के कमरों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाएंगे। इससे पुलिस के विभिन्न कार्यों को एक ही परिसर में संचालित करने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित भवन के ग्राउंड फ्लोर व तीसरी मंजिल पर किचन की व्यवस्था होगी। तीनों फ्लोर पर महिला, पुरुष और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। भवन परिसर में पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। जब्त वाहनों को खड़ा करने की अलग व्यवस्था रहेगी।


----------
वर्जन :

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने भवन के लिए निर्माण कार्य का टेंडर जारी कर दिया है। इच्छुक एजेंसियां 12 नवंबर को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन निविदाएं जमा कर सकेंगी। निविदाएं 13 नवंबर को सुबह 11 बजे खोली जाएंगी। टेंडर शुल्क 23,600 रुपये और प्रोसेसिंग फीस 1,000 रुपये निर्धारित की गई है।
- राजेश बंसल, एसडीओ, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed