{"_id":"8a005f23f22a31fb1119a2d2f7d269e2","slug":"railway-crossing-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खुल सकता है कुतुबपुर रोड पर बना रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर खुल सकता है कुतुबपुर रोड पर बना रेलवे फाटक
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति नगर एवं हरिनगर के बीच में कुतुबपुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक दोबारा खुल सकता है। कॉलोनियों के लोगों की मांग पर रविवार को रेलवे के मंडल अधीक्षक अभियंता ने दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना। जानकारी के अनुसार सांसद राजकुमार सैनी के बुलावे पर अधिकारी यहां पहुंचे थे। रेलवे अधिकारियों ने कैथल शहर में छोटे रेलवे स्टेशन के भी शीघ्र शुरू होने की बात कही।
बता दें कि वर्ष 2014 में सजूमा रोड पर हरी नगर के निकट स्थित रेलवे फाटक को रेलवे ने बंद कर दिया गया था। जिसके लिए तर्क दिया गया था कि यहां खनौरी रोड पर जो रेलवे अंडर पास बनाया गया है। उसके बाद इस फाटक की आवश्यकता नहीं रही है। जबकि इस फाटक के दोनों ओर के निवासियों की मांग थी कि फाटक खुला रहे। लोगों ने फाटक बंद होने पर रोष भी जताया था। लेकिन करीब डेढ़ साल से यह फाटक बंद पड़ा है।
यहां की हरिनगर, शक्ति नगर, ग्राम पंचायत रोहेड़िया सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेश कुमार गर्ग के औद्योगिक संस्थानों के लिए भी रास्ते की मांग को लेकर लोग पहले सांसद राजकुमार सैनी से मिले। इसके बाद केंद्रीय रेलवे मंत्री से भी मांग की थी। सांसद के आग्रह पर रविवार को अधिकारी मंडल वरिष्ठ अभियंता एमके कामरा कैथल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बंद की गई फाटक की जगह का निरीक्षण किया। यहां के लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। जहां पुराने सामान को हटाने के निर्देश जारी किए। साथ ही प्लेटफार्म को बढ़ाने एवं यहां से अनावश्यक सामान हटाने को लेकर भी विमर्श किया। कामरा ने कहा कि कैथल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है।
साथ ही यहां बंद की गई रेलवे फाटक की जगह का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई गई है। रेलवे में नियमों के अनुसार कार्य होता है। कैथल में छोटे रेलवे हॉल्ट को शुरू किए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस स्टेशन के लिए टिकटों की छपाई का काम जारी है। शीघ्र ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
क्या कहना है सांसद सैनी का
वहीं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि यहां लोगों की जरुरत के बावजूद रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया था। जिसे खुलवाने के लिए उन्होंने लोगों की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की थी। इसके बाद अधिकारियों ने यहां का दौरा कर सर्वे किया है। उम्मीद है रेलवे लोगों की तकलीफ को समझते हुए उन्हें यहां से रास्ता दे देगी।
भाजपा नेता ने कहा, फाटक खुलना लोगों की मांग
भाजपा नेता सुरेश गर्ग ने कहा कि राजनीतिक कारणों से 29 सी रेलवे फाटक को वर्ष 2014 में बंद करवाया गया था। लोगों की मांग पर सांसद राजकुमार सैनी के आग्रह पर यहां पहुंचे रेलवे के अधिकारी ने इस फाटक की आवश्यकता बताई है। अब यह तय किया जाना है कि यहां से रास्ते के लिए रेलवे अंडर पास बनाएगा या फिर रेलवे फाटक बनाएगा। लेकिन उन्हें यह आवश्सन जरूर दिया गया है कि यहां से रास्ता दिया जाएगा।