{"_id":"5f9469898ebc3e9bbf6b3fac","slug":"raid-kaithal-news-knl48667037","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग का घी फैक्टरी में छापा, पांच सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग का घी फैक्टरी में छापा, पांच सैंपल लिए
विज्ञापन
raid
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम फ्लाइंग ने शनिवार को एक घी की फैक्टरी में छापेमारी की। टीम ने जांच के दौरान वहां पर मौजूद घी और अन्य सामान के पांच सैंपल लिए। कार्रवाई के दौरान बंद कमरे में हुई सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों की बातचीत चर्चा का विषय बनी रही। डीएसपी का कहना है कि वे मौके पर नहीं थे। जानकारी लेकर ही कुछ बता सकते हैं। फैक्टरी के बाहर किसी तरह का बोर्ड भी नहीं था।
पिछले पंद्रह दिनों में सीएम फ्लाइंग की यह तीसरी बड़ी रेड थी। जिसमें एक घी की फैक्टरी में रेड की गई। घी के 5 सैंपल लिए गए। इसी बीच सीएम फ्लाइंग टीम में आए अधिकारियों व फैक्टरी मालिक से जुड़े लोगों की बंद कमरे में एक घंटे से भी ज्यादा समय तक बातचीत हुई। कार्रवाई के बाद जब टीम कमरे से बाहर आई तो उसके अधिकारियों ने छापेमारी के संबंध में सवालों का जवाब देने से मना कर दिया और कहा कि डीएसपी रविंद्र कुमार ही जानकारी दे सकते हैं। हालांकि बार-बार पूछने पर टीम इंचार्ज ने इतना जरूर बताया कि फैक्टरी के लिए कई तरह के दस्तावेज मिले हैं। जिन्हें जांचा गया। लेकिन विस्तार से जानकारी नहीं दी। कई सवालों पर टीम इंचार्ज पूरी तरह से चुप रहे। फैक्टरी के बाहर बोर्ड आदि न होने पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
डिब्बे में लिखा था नॉट फिट फॉर ह्यूमन कंजप्शन- डिब्बों में पैक घी लोगों को प्रीमियम क्वालिटी का बताकर बेचा जा रहा था, उसके लेबल पर मोटे अक्षरों में तो मधु विशेष लिखा हुआ था, जबकि बारीक अक्षरों नॉट फिट फॉर ह्यूमन कंजप्शन, यूज इन पूजा पर्पज ऑनली लिखा गया था। इसका मतलब है कि यह मनुष्य के उपभोग के लिए नहीं है। केवल पूजा के उद्देश्य से बनाया गया है। आधा लीटर की पैकिंग के लिए एमआरपी 125 रुपये अंकित किया गया।
विज्ञापन
कार्रवाई पूरी होने के बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शक्तिनगर में एक फैक्टरी में घी तैयार किया जा रहा है, यह फैक्टरी एससीडी डेयरी के नाम से चल रही है, जो अमित कुमार की है। मधु ब्रांड का घी रजिस्टर्ड है। उन्होंने बताया कि यहां तीन चार प्रकार के रिफाइंड मिले हैं। जिनमें 65 टीन रिफाइंड और 730 लीटर घी शामिल है। इन्हें सील कर दिया गया। फैक्टरी के पास सभी के बिल भी हैं। 5 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच के बाद पता लग पाएगा कि ये सुरक्षा के दृष्टिगत सही हैं या नहीं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने फोन पर दी जानकारी में बताया कि वे इस रेड में शामिल नहीं थे। घी के संबंध में शिकायत मिली थी। उसी के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई। फूड सेफ्टी विभाग के सहयोग से सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। टीम के कर्मचारियों ने जानकारी क्यों नहीं दी और क्या बातचीत हुई, वे जानकारी जुटाकर ही बता पाएंगे।