फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   raid, food dipartment, cylinder, kaithal

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी से हड़कंप

Wed, 03 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 03 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
raid, food dipartment, cylinder, kaithal
30 सिलेंडर बरामद किए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के कॉमर्शियल प्रयोग को लेकर छापेमार अभियान चलाया। जिस कारण दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने शहर में अलग-अलग जगहों पर छापा मार कर 30 सिलेंडर बरामद किए। जिन्हेें जब्त कर गैस एजेंसी को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विभाग की टीम ने डीएफएससी मोनिका मलिक के नेतृत्व में सुबह से ही छापेमार अभियान चलाया। जिसमें चंदाना गेट से कई घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके बाद भगत सिंह चौक, निरवानिया बिल्डिंग, अंबाला रोड पर स्थित ढाबों, ढांड रोड, करनाल रोड सहित शहर में दर्जनों जगहों पर मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के यहां छापेमार कार्रवाई की। अधिकारियों की टीम ने इन दुकानों पर प्रयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। टीम अपने साथ कैंटर लिए हुए थी। जहां भी घरेलू गैस सिलेंडर मिला, वहीं पर उसे जब्त कर कैंटर में डाल लिया। बाद में एजेंसी को ये सिलेंडर सौंप दिए गए। विभाग की इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार अपने घरेलू गैस सिलेंडरों को इधर-उधर करने में जुट गए।
विज्ञापन



डीएफएससी मोनिका मलिक ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। घरेलू गैस सिलेंडर का कॉमर्शियल प्रयोग नहीं किया जा सकता। जिस कारण शहर भर से करीब 30 से ज्यादा गैस सिलेंडर जब्त कर एजेंसी को दे दिए गए हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे कॉमर्शियल प्रयोग के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर ही लें। इस अवसर पर उनके साथ विभाग के अधिकारी विक्रमदत्त, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed