{"_id":"69347b5ffb7883508c0a55c5","slug":"rahul-and-virendra-first-in-poster-making-kaithal-news-c-18-1-knl1004-796162-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में राहुल और वीरेंद्र प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में राहुल और वीरेंद्र प्रथम
Sun, 07 Dec 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल में विश्व मृदा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण पर जोर दिया गया। इस मौके पर हुई पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा भी लिया। पोस्टर मेकिंग में तृतीय वर्ष के छात्र राहुल वशिष्ठ और वीरेंद्र ने प्रथम स्थान, प्रथम वर्ष की अर्चना और ममता ने द्वितीय स्थान और तृतीय वर्ष के सुरेश कुमार व संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. ओपी चौधरी थीं। इसका संयोजन मृदा विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. विशाल गोयल और डॉ. आरएस गढ़वाल ने किया। संवाद