फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raghav Goyal tops in swimming by winning three gold and two silver medals

Kaithal News: तैराकी में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीत राघव गोयल अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Raghav Goyal tops in swimming by winning three gold and two silver medals
कैथल। जिला तैराकी संघ की ओर से शैमरॉक पब्लिक स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राघव गोयल तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर अव्वल रहा। अब इस प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग में अव्वल रहे प्रतिभागी खिलाड़ी बहादुरगढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

तैराकी संघ कैथल के महासचिव अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को एक दिवसीय तीसरी सब जूनियर और सीनियर जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लगभग 65 लड़के और लड़कियां ने तैराकी में भाग लिया। लड़के व लड़कियों में समान आयु वर्ग 7, 9, 11, 13 व 17 सहित सीनियर वर्ग के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि प्रिंसिपल नीलम मुदगिल ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का परिचय लिया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीत चाहे किसी की भी हो पर खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे अतिथि कृपाल सिंह अधिवक्ता का एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया व सभी को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर आने वाले विजेता खिलाड़ी 21 जुलाई को बहादुरगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं, विजेता खिलाड़ियों ने कोच सहित जीत की खुशी मनाई। इस मौके पर प्रधान रविंद्र, महासचिव अजय कुमार, मंदीप सिंह, मनू, पवन डीपीई, कोच सोनू, भीम सिंह, राजकमल ढांडा, दलबीर घराड़सी, समाजसेवी, तेजी ढांडा, राजेश बनवाला, डॉ. कर्मबीर चहल व केशा राम प्यौदा उपस्थित थे।
विज्ञापन



तैराकी प्रतियोगिता के परिणाम

फ्री स्टाइल व अन्य इवेंट में आयु 17 वर्ग में पुरुष खिलाड़ी राघव गोयल ने तीन स्वर्ण व दो रजत पदक जीते। फ्री स्टाइल इवेंट में आयु 17 वर्ग में पुरुष खिलाड़ी लवनीन, महिला खिलाड़ी प्रांजल, बेस्ट स्ट्रॉक इवेंट में आयु 14 वर्ग में पुरुष खिलाड़ी शुक्रजीत, फ्री स्टाइल इवेंट में आयु 14 वर्ग में महिला खिलाड़ी यशिका, फ्री स्टाइल इवेंट में आयु 12 वर्ग में पुरुष खिलाड़ी ईवान, फ्री स्टाइल इवेंट में आयु 12 वर्ग में महिला खिलाड़ी ईवा, फ्री स्टाइल इवेंट में आयु 10 वर्ग में पुरुष खिलाड़ी विराज, फ्री स्टाइल इवेंट में आयु 10 वर्ग में महिला खिलाड़ी दिशी, बेस्ट स्ट्रॉक इवेंट में सीनियर वर्ग में पुरुष खिलाड़ी लक्ष्य व ओपन इवेंट में पुरुष खिलाड़ी सुरेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed