फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RAF practiced for riot control

Kaithal News: दंगा नियंत्रण के लिए आरएएफ ने किया अभ्यास

Mon, 25 Sep 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
RAF practiced for riot control
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई रैपिड एक्शन पुलिस फोर्स की रविवार को पुलिस लाइन में ड्रिल हुई। पुलिस अधीक्षक उपासना ने इसका निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों का आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार एसपी उपासना के नेतृत्व में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस से तीन कंपनियों का गठन किया है। कंपनियों में दो पुरुष कंपनी, एक महिला कंपनी और एक शूटर टीम बनाई गई है। कंपनी के जवान लाठी डंडा, टियर गैस और सक्षम आधुनिक हथियार के साथ एक कॉल की तैयारी की पॉजीशन में रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल जिले में हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा। अगर कहीं पर भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ कानूनी कार्रवाई तहत सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह, डीएसपी गुहला सुनील कुमार, एसपी प्रवाचक एएसआई तरशेम, पुलिस लाइन प्रबंधक एसआई सतपाल सिंह, सीडीआई एचसी अजय कुमार, ओएचसी राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed