फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Quota fixed: 50 litres of petrol and up to 190 litres of diesel per vehicle

कोटा तय : एक वाहन को 50 लीटर पेट्रोल और 190 लीटर तक डीजल

Wed, 01 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Quota fixed: 50 litres of petrol and up to 190 litres of diesel per vehicle
कैथल में जवाहर पार्क के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते लोग। - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती मांग के बीच पंप संचालकों ने एक वाहन को सीमित मात्रा में ईंधन देने का निर्णय लिया है। अब एक वाहन को अधिकतम 50 लीटर पेट्रोल और 190 लीटर तक ही डीजल दिया जाएगा। यह कदम कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए उठाया गया है।

पंप संचालक अरुण ने बताया कि यह निर्णय कंपनी और सरकार के निर्देशानुसार लिया गया है। फसल सीजन की शुरुआत के चलते ईंधन की मांग पहले से ही बढ़ गई है, ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सीमा तय की गई है।
विज्ञापन


इधर, गैस एजेंसियों के बाहर भी लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हैं। वहीं होटल और ढाबों पर कमर्शियल सिलेंडरों का अधिक उपयोग होने से घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल की आपूर्ति बढ़ी : डीसी अपराजिता ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में जहां 72 लाख लीटर डीजल की आपूर्ति हुई थी, वहीं मार्च में यह बढ़कर करीब डेढ़ करोड़ लीटर हो गई है।

इसी प्रकार पेट्रोल की बिक्री फरवरी में 43 लाख लीटर थी, जो मार्च में बढ़कर 57 लाख लीटर पहुंच गई। एलपीजी गैस के करीब 6500 सिलेंडर प्रतिदिन वितरित किए जा रहे हैं और लगभग 5000 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों का वितरण निर्धारित मानकों के अनुसार किया जा रहा है। यदि कोई कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक एक एफआईआर दर्ज कर 15 सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।


डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ईंधन और गैस वितरण पर लगातार निगरानी रखें और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed