फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Questions raised on the security of the strong room in Kalayat

Kaithal News: कलायत में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर उठाए सवाल

Tue, 04 Mar 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the security of the strong room in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/सीवन। जिले की तीनों नगर पालिकाओं के चुनाव के बाद बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूमों में ईवीएम को सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है लेकिन कलायत में प्रधान और पार्षद पद के कुछ उम्मीदवारों ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। वहीं सीवन में एआरओ रविंद्र हुड्डा ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस होने के दावे किए हैं।

गौरतलब है कि कलायत नगर पालिका के लिए नगर पालिका कार्यालय भवन में, पूंडरी के लिए एंग्लो संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में व सीवन के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी ईवीएम को रखा गया है। मौके पर सभी स्ट्रॉन्ग रूमों की निगरानी में पुलिस के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन


उधर, कलायत में एडवोकेट अमित राणा, बलजीत सिंह नायक और राजेश कुमार ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं लेकिन कमरे को मजबूती से सील नहीं किया गया है। सिर्फ मास्टर पट्टी लगाकर उस पर पेज चिपकाए गए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे उच्च क्वालिटी के नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आरोप हैं कि बाहर लगी एलईडी स्क्रीन बहुत छोटी है, जिससे आने-जाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ नहीं दिख रहा। एलईडी पर समय भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा। नगर पालिका परिषद में लाइट की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

उनका आरोप है कि ईवीएम की निगरानी सीसीटीवी से हो रही है लेकिन लाइट जाने पर कैमरे काम नहीं करेंगे। इसके लिए बिजली की उचित व्यवस्था जरूरी है लेकिन अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर उचित कदम नहीं उठाए हैं।

दूसरी ओर रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पुलिस प्रशासन के अधीन है और इसे मजबूती से सील किया गया है। सीसीटीवी, एलईडी और लाइट को लेकर जो भी शिकायतें हैं उन्हें जल्द दूर किया जाएगा।

उधर, सीवन में चुनाव के बाद राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम रखी गई हैं। यहां की सुरक्षा चाक चौबंद है और पुलिस का कड़ा पहरा है।

सीवन नगरपालिका चुनाव के एआरओ रविंद्र हुड्डा ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के तहत यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और रिकार्डिंग की जा रही है। पुलिस बल मौके पर तैनात है।


उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में रखी रहेंगी। 12 मार्च को स्कूल के हॉल में ही मतगणना होगी। गिनती से पूर्व कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी होगा। थाना प्रभारी सीवन कुलदीप देशवाल ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की दो लेयर सुरक्षा की गई है। मौके पर पुलिस के जवान उनकी निगरानी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed