फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Questions raised on construction of manholes in Sewan

Kaithal News: सीवन में मैनहोल निर्माण पर उठे सवाल

Thu, 22 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on construction of manholes in Sewan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट बनाए जा रहे मैनहोल के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है।

नाराज नागरिकों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है और तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लापरवाही से भविष्य में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। शहर निवासी ठेकेदार सुंदरलाल, बलवंत, हरीश और बल्लू ने बताया कि निर्माण कार्य सिर्फ औपचारिकता निभाते हुए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैनहोल में न तो उचित मात्रा में सीमेंट का प्रयोग किया गया है और न ही प्रयोग की जा रही ईंटें व रेत मानक स्तर की हैं। उनका मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो मैनहोल कुछ ही महीनों में कमजोर होकर टूट सकते हैं, जिससे आसपास के घरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन


निकासी व्यवस्था में तकनीकी खामी का आरोप ः स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस पाइपलाइन को मैनहोल से जोड़कर मुख्य सड़क तक ले जाया जा रहा है, उसमें ढालान की सही व्यवस्था नहीं की गई है। उनका दावा है कि नए मैनहोल की तुलना में मुख्य सड़क पर बना मैनहोल ऊंचा है, जिससे पानी का प्रवाह रुक सकता है और सीवरेज का पानी गलियों व घरों में भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनहित में उठाई गई मांग, हो निष्पक्ष जांच व पुनर्निर्माण ः नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यदि गड़बड़ी पाई जाती है उसे ठीक किया जाए। साथ ही मांग की गई है कि पाइपलाइन के ढालान को ठीक करते हुए मैनहोल का निर्माण मानक सामग्री व तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप दोबारा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed