फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Push for 100% voting

Kaithal News: शत-प्रतिशत मतदान के लिए जोर

Sun, 12 May 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Push for 100% voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रेल यात्री कल्याण समिति ने विशेष अभियान चलाया है। समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता दुकान दर दुकान जाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इसके लिए वे हर व्यक्ति को अवश्य मतदान करने को लेकर एक शपथ पत्र भी दे रहे हैं। गुप्ता ने बताया की हर बार के चुनाव में मत प्रतिशत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सरकार व प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी प्रतिशत में गिरावट ही आ रही है।
विज्ञापन


मतदान को लेकर युवा वर्ग अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी से पलायन कर रहा है। चुनाव प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। यदि मतदान पर्याप्त ही नहीं होगा तो देश की राजनीति को स्वरूप कैसे दिया जाऐगा। इसके लिए वे लोग मतदान करने के लिए युवाओं को विशेष तौर पर जागरूक कर रहे हैं। कहा कि मत किसी भी राजनीतिक दल को दें, लेकिन अवश्य दें। क्योंकि प्रजातंत्र में अपनी पसंद की सरकार चुनने का सबको अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्था ने जिस गांव, वार्ड या बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान होगा उस गांव या बूथ को इनाम के तौर पर एलईडी देने का निर्णय किया है।



——————————-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed