{"_id":"67f97b16e97fd7c2000b0a1d","slug":"purchase-of-wheat-started-in-kalayat-grain-market-kaithal-news-c-245-1-kht1005-130490-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत अनाज मंडी में गेहूं की खरीद की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत अनाज मंडी में गेहूं की खरीद की हुई शुरुआत
विज्ञापन
21 कलायत मंडी में लगे गेहूं के ढ़ेर
कलायत। अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। पहले दिन हैफेड ने 17 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की। इसके साथ खरीद केंद्र सांघण में भी गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो गया है। मार्किट कमेटी सचिव अरविंद श्योकंद ने बताया कि कलायत मंडी में तीन दिन हैफेड, दो दिन वेयर हाउस व एक दिन एफसीआई गेहूं की खरीद करेगी। उन्होंने बताया की कलायत अनाज मंडी, सब यार्ड बालू तथा खरीद केंद्रों सांघण, सजूमा, कैलरम व बडसीकरी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सजूमा खरीद केंद्र से अज्ञात चोरों ने हाई मास्क लाइटें चुरा लीं है जिसकी सूचना कलायत थाना में दी गई है।
सजूमा खरीद केंद्र पर लाइटों को लगाया जा रहा है। जिन खरीद केंद्रों पर पीने के पानी की कमी है उस गांव की पंचायत को कहा गया है कि आवश्यकता के अनुसार या तो कैंपर या मटके खरीद केंद्र में रखवाए जाएं और उनका बिल कलायत मार्किट कमेटी में दिया जाए ताकि उसकी पेमेंट हो सके। उन्होंने बताया कि खरीद के अलावा बारदाना व गेहूं के उठाव के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
मंडी में पीने के पानी के लिए पांच आरओ वाटर कूलर उपलब्ध हैं व शौचालयों की साफ-सफाई का विशेष प्रबंध रखा गया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अपनी फसल को पूरी तरह से सूखा कर ही मंडी में लाएं ताकि तत्काल उसकी बिक्री हो सके।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध
एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया की कलायत मार्किट कमेटी कार्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया की गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मार्किट कमेटी कार्यालय में बड़ी संख्या में ओआरएस रखवाए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से एक नर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है जो आपातकाल में किसान मजदूर को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएगी।
उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में मौजूद कैंटीन में 10 रुपये प्रति थाली के हिसाब से खाना दिया जा रहा है जिसका किसान और मजदूर सभी लाभ उठा रहे हैं। एसडीएम ने बिजली व्यवस्था, पानी व शौचालयों को लेकर मार्किट कमेटी को निर्देश दिए।