फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Purchase of eight lakh 21 thousand tonnes of paddy in the markets

Kaithal News: मंडियों में आठ लाख 21 हजार टन धान की खरीद

Mon, 04 Nov 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Purchase of eight lakh 21 thousand tonnes of paddy in the markets
कैथल। जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आठ लाख 21 हजार 701 मीट्रिक टन (एमटी) धान खरीदा है। ये जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चार लाख 31 हजार 813 एमटी, हैफेड ने दो लाख नौ हजार 241 एमटी व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 79 हजार 692 एमटी धान खरीदा है। इसके साथ ही सात लाख 91 हजार 605 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दो नवंबर तक अरनोली मंडी में 104 हजार 50 एमटी, बाबा लदाना मंडी में चार हजार 75 एमटी, भागल मंडी में चार हजार 29 एमटी, ढांड एक लाख 32 हजार 103 एमटी, गुहला-चीका में तीन लाख 3 हजार 760 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 10 हजार 553, नई अनाज मंडी कैथल में 84 हजार 361 एमटी धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 80 हजार 533 एमटी, कलायत मंडी में 14 हजार 730 एमटी, कौल में 11 हजार 780 एमटी, पाई मंडी में 13 हजार 445 एमटी, पूंडरी में 75 हजार 97 एमटी, राजौंद में 12 हजार 802 एमटी, रामथली में 37 हजार 660 एमटी, सीवन मंडी में 27 हजार 323 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई। डीएफएससी निशांत राठी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed