{"_id":"67823779d440d02fd40b7ac6","slug":"punjabi-family-reunion-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-557935-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाबी परिवार मिलन समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाबी परिवार मिलन समारोह आज
Sat, 11 Jan 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पर शुक्रवार को पंजाबी वेल्फेयर सभा के सब कमेटी के सदस्यों ने बैठक की। इस बैठक में 22वां पंजाबी परिवार मिलन समारोह को मनाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शनिवार को यह समारोह मनाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुभाष कथूरिया ने की। प्रधान सुभाष कथूरिया ने बताया कि पंजाबी वेलफेयर सभा हर वर्ष इस त्योहार को पंजाबी परिवार मिलन समारोह के रूप में धूमधाम से मनाती है। इस वर्ष भी सभा के सभी सदस्य परिवार सहित शनिवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाएंगे। समारोह में मुख्य आकर्षण पंजाबी भंगड़ा, हास्य कलाकार, सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे, जिनमें कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से पंजाबी एकता का परिचय देंगे।
मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने बताया कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कमल आहूजा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी जगदीश कटारिया जी शिरकत करेंगे। उन्होंने पंजाबी वेलफेयर सभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उन्हें समारोह में परिवार सहित पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। इस अवसर प्रधान सुभाष कथूरिया,मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना, राकेश मल्होत्रा, सुषम कपूर, धन सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद