{"_id":"652d948c1196e62cd8018588","slug":"punjab-will-also-benefit-from-medical-college-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5925-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेडिकल कॉलेज से पंजाब को भी मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेडिकल कॉलेज से पंजाब को भी मिलेगा लाभ
Tue, 17 Oct 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
कमल बहल
कैथल। मेडिकल कॉलेज कैथल में बनने से जिले के साथ पड़ोसी जिलों व पंजाब के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस समय पास के जिला करनाल को छोड़कर अन्य किसी भी पड़ोसी जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं है। सांपनखेड़ी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के बाद जींद, कुरुक्षेत्र और पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी और पातड़ा क्षेत्र के लोगों भी इसका खूब फायदा मिलने वाला है।
इस मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां पर 100 एमबीबीएस सीटें मिलने के बाद जिले के बच्चे डॉक्टर बन पाएंगे। सांपन खेड़ी गांव में सोमवार को 20 एकड़ भूमि पर 950 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन करके मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इसका निर्माण कार्य अगले ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले नवरात्र पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट, अंबाला छावनी और दूसरे नवरात्र पर भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सौगात दी है। इस कॉलेज और अस्पताल से हरियाणा ही नहीं आस-पास के राज्यों को फायदा मिलेगा। इस कालेज के निर्माण की घोषणा करनाल में 11 दिसंबर 2022 को हुए ब्राह्मण महाकुंभ में की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वर्ष 2014 से पहले छह मेडिकल कॉलेज बनाए थे और जिसमें एमबीबीएस की 700 सीटें थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज है और 2185 एमबीबीएस की सीटें है। आने वाले समय में फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी, पलवल सहित आठ नए मेडिकल कालेज स्थापित किए जाएंगे और आगामी चार सालों में एमबीबीएस की सीटें पांच गुना बढ़कर 3500 हो जाएंगी। प्रदेश सरकार मेडिकल ढांचे पर फोकस करने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति भी जागरूक कर रही है। इसके लिए गांव-गांव में व्यायामशालाएं और वेलनेस सेंटर बनाएं जा रहे है।
इन वेलनेस सेंटरों में आयुर्वेदिक सेवाओं के साथ-साथ डायटिशियन की व्यवस्था की जाएगी। यह डायटिशियन लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति और खान-पान के बारे में जागरूक करेंगे। इसके अलावा आज खेलों के क्षेत्र में हरियाणा बहुत आगे बढ़ा है अभी हाल में ही एशियन खेलों में 40 फीसदी मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। संवाद
जिला नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का अभाव
इस समय जिला नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का काफी अभाव है। यहां पर सबसे बड़ी समस्या डॉक्टरों का न होना है। यहां पर स्वीकृत 56 में से महज 24 पदों पर ही डॉक्टर कार्यरत हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को बेहतर इलाज यहां नहीं मिल पाता है। जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा।