{"_id":"48fb8dfda501901b1859fc1ebd0ecf4a","slug":"punjab-police-beats-hsidc-punkula-clinches-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसआईडीसी पंचकूला को हरा पंजाब पुलिस चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसआईडीसी पंचकूला को हरा पंजाब पुलिस चैंपियन
कैथल
Updated Fri, 14 Mar 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। पंजाब पुलिस की टीम ने ऑल इंडिया बलवंत सिंह बल्लू मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता जीत ली है। शुक्रवार को टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पंजाब पुलिस और एचएसआईडीसी पंचकूला की टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई।
पांच सेटों तक चले इस मुकाबले में पंजाब पुलिस ने एचएसआईडीसी पंचकूला को दो के मुकाबले तीन सेटों से मात दी और खिताब अपने नाम किया।
फाइनल सेट में पंजाब पुलिस ने एचएसआईडीसी पंचकूला को 15-13 से मात देकर मुकाबले पर कब्जा किया। वहीं, फाइनल मैच के बतौर मुख्यातिथि ऑल इंडिया वालीबाल फेडरेशन के अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने शिरकत की और साथ ही अर्जुन अवार्ड विजेता दलेल सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खेल केवल खेल न होकर कैरियर के अवसर बन चुके हैं।
खेलों के दम पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी मनवा सकता है। इससे पहले, पहले सेमिफाइनल में एचएसआईडीसी पंचकूला और ओएनजीसी के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। इसमें एचएसआईडीसी ने ओएनजीसी को 3-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ के बीच खेला गया।
विज्ञापन
जिसमें पंजाब पुलिस ने सीआरपीएफ को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता में मुख्य अतिथियों ने बलवंत सिंह बल्लू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य सरंक्षक भीम अवाड़ीर् मेहर सिंह, ट्रस्ट सदस्य रणधीर धीरा, सांसद के पूंडरी प्रभारी भूषण गोयल, ट्रस्ट के चेयरमैन जगपाल सिंह, केहर सिंह, अर्जुन अवार्डी दलेल सिंह, संजय कुमार, ईश्वर, मलखान, रणधीर पंच, नरेश सगवाल, मा. रणबीर सिंह, वालीबाल कोच बलकार सिंह, नरेश कुमार, रमेश कुमार कौल, नरेंद्र कुमार, जिले सिंह, धर्मपाल फौजी व हरिकेश फौजी मौजूद रहे।