फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pundri's roads submerged in the very first rain.

Kaithal News: पहली ही बारिश में डूबी पूंडरी की सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pundri's roads submerged in the very first rain.
पूंडरी में पहली बारिश के बाद जलभराव के बीच फंसे वाहन
पूंडरी। पूंडरी शहर में बारिश के बाद शहर के प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर जलभराव हो गया। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


बारिश के बाद बस स्टैंड मार्केट, गुरु ब्रह्मानंद चौक, शहीद बलिदानी गिरधर लाल आहलूवालिया चौक से किसान भवन मार्ग और बसंती माता त्रिवेणी चौक पूरी तरह पानी से लबालब नजर आए।
विज्ञापन


दुकानों के सामने पानी भर जाने से व्यापार प्रभावित हुआ जबकि ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बस स्टैंड से शहीद बलिदानी गिरधर लाल आहलूवालिया चौक तक चल रहे धीमी गति के निर्माण कार्य ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ में बारिश का पानी भर जाने से कारें, बसें और अन्य वाहन जगह-जगह धंस गए। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि हर बरसात में शहर की यही तस्वीर सामने आती है लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

उनका आरोप है कि निर्माण कार्यों की धीमी गति और सीवरेज व्यवस्था की अनदेखी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए सीवरेज व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, जल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा कराया जाए।


यदि पहली ही बारिश में शहर का यह हाल है, तो आगामी दिनों में होने वाली तेज बारिश के दौरान स्थिति और भी भयावह हो सकती है। दुकानदारों व कस्बावासियों की विधायक से अपील है कि बातों व दावों से बल्कि धरातल पर काम करे।

पूंडरी में पहली बारिश के बाद जलभराव के बीच फंसे वाहन

पूंडरी में पहली बारिश के बाद जलभराव के बीच फंसे वाहन

पूंडरी में पहली बारिश के बाद जलभराव के बीच फंसे वाहन

पूंडरी में पहली बारिश के बाद जलभराव के बीच फंसे वाहन

पूंडरी में पहली बारिश के बाद जलभराव के बीच फंसे वाहन

पूंडरी में पहली बारिश के बाद जलभराव के बीच फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed