{"_id":"66df795ddb7b714ff5043b74","slug":"pundris-ritika-selected-for-t-20-kaithal-news-c-18-1-knl1004-471631-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टी-20 के लिए पूंडरी की रितिका का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टी-20 के लिए पूंडरी की रितिका का चयन
Tue, 10 Sep 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
कैथल। हरियाणा टी-20 ट्रॉफी के लिए पूंडरी की क्रिकेटर रितिका शर्मा का राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन हुआ है। वह पिछली एक सितबंर से रोहतक के चौ. बंसीलाल स्टेडियम लाहली में राष्ट्रीय शिविर भाग ले रही है। यह शिविर लगभग एक महीना चलेगा। यह कोच रामभज शर्मा पिलनी ने दी।
उन्होंने बताया कि रितिका फ्यूचर स्टार महिला क्रिकेट अकादमी पूंडरी की क्रिकेटर खिलाड़ी है। वह टी-20 ट्रॉफी के लिए अंडर 19 आयुवर्ग में भाग ले रही है। यह शिविर 30 सितंबर तक चलेगा ओर उसके बाद हरियाणा की टीम का चयन होगा। पहला टी 20 मुकाबला एक अक्तूबर से आरंभ होगा। इसमें छह मुकाबले होंगे।
कोच रामभज ने बताया कि रितिका शर्मा लेफ्ट हैंड बल्लेबाज है और करीब नौ वर्ष की आयु से क्रिकेट खेल रही है। वह केवीएम स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह मध्यवर्ग परिवार से है ओर सुबह शाम कईं घंटे फ्यूचर स्टार महिला क्रिकेट अकादमी पूंडरी में अभ्यास करती है।
विज्ञापन
रितिका शर्मा इससे पूर्व बीसीसीआई अंडर 15 हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन मुकाबले में प्रथम ट्रॉफी जीत चुकी है। इसके अलावा अंडर 19 में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन मुकाबले में भाग ले चुकी हैं ओर टी 20 वनडे टीम में चयनित हो चुकी हैं। स्कूली राज्य स्तरीय क्रिकेट मुकाबले में भाग लेकर टीम के साथ प्रथम ट्रॉफी जीत चुकी हैं। संवाद