{"_id":"6764747f044348439106a238","slug":"pundri-will-soon-get-sub-division-status-schools-will-be-renovated-at-a-cost-of-rs-5-crore-kaithal-news-c-18-1-knl1004-543292-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी को जल्द मिलेगा उपमंडल का दर्जा, पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा स्कूलों का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी को जल्द मिलेगा उपमंडल का दर्जा, पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा स्कूलों का नवीनीकरण
Fri, 20 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी, कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए हल्का वासियों के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि पूंडरी को जल्द ही उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उप मंडल या जिला घोषित करने के संबंध में कमेटी गठित की हुई है और पूंडरी को उप मंडल बनाने के संबंध में कमेटी के पास आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जैसे ही कमेटी की रिपोर्ट आएगी, उसके बाद इसे उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पूंडरी हलके में पांच करोड़ रुपये की लागत से स्कूलों के पुराने भवनों की मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा। गांव फतेहपुर और बदनारा में भूमि उपलब्धता के आधार पर हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने मंडी बोर्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए पांच करोड़ रुपये तथा लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।