{"_id":"66f0d49c1bb665100b0cf9bc","slug":"pundri-police-station-incharge-si-and-constable-suspended-kaithal-news-c-245-1-kht1001-121654-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी थाना प्रभारी, एसआई और कांस्टेबल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी थाना प्रभारी, एसआई और कांस्टेबल सस्पेंड
Mon, 23 Sep 2024 08:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी (कैथल)। एसपी ने शनिवार को लापरवाही के दो मामलों में तीन पुलिस कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया। पहले मामले में एसपी ने पूंडरी के गांव पाई पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा के हेलिकॉप्टर की सुरक्षा में कोई पुलिसकर्मी नहीं भेजने पर पूंडरी थाना प्रभारी रामनिवास को निलंबित किया।
दूसरे मामले में कैदी के फरार होने पर एसआई जयभगवान और कांस्टेबल गुरविंद्र को सस्पैंड कर दिया। इसके साथ ही इस मामले में होम गार्ड जवान गुरप्रीत पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है।
पाई में उतरा था हेलिकॉप्टर-
शनिवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा करोड़ा गांव में पूंडरी के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनका हेलिकॉप्टर पाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में उतारा था। गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हेलिकॉप्टर की सुरक्षा में पूंडरी थाना से एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं आया। इस कारण भीड़ हेलिकॉप्टर के नजदीक पहुंच गई थी। ऐसे में उनके हेलिकॉप्टर के पायलट को उड़ान भरने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
एसएचओ दोबारा सस्पैंड
बता दें कि वीआईपी ड्यूटी में कोताही बरतने के लिए थाना प्रभारी एसएचओ रामनिवास को दूसरी बार निलंबित किया है। इससे पहले चुनाव घोषणा होने से एक दिन पहले ही कैथल में हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में प्रवेश द्वार पर उनके निजी स्टाफ और भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में सस्पेंड किया था।
कैदी हुआ था फरार, नहीं पकड़ पाई पुलिस
एसआई और कांस्टेबल पर की कार्रवाई के दूसरे मामले में शनिवार को सीवन गेट से एक कैदी फरार हुआ था। पुलिसकर्मियों को चकमा देकर ट्रांसफार्मर चोर फरार हो गया था। पुलिस ने कैदी को कैथल की अदालत में पेश करना था। करीब छह महीने से जिला जेल में बंद था। उसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश करना था। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
वर्जन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के हेलिकॉप्टर की सुरक्षा में कर्मी नहीं भेजने और कैदी को अदालत में पेश करने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही के चलते पूंडरी थाना प्रभारी रामनिवास और एसआई जयभगवन और कांस्टेबल गुरविंद्र को सस्पेंड किया है। जबकि होमगार्ड गुरप्रीत पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा।
-राजेश कालिया, एसपी, कैथल।