फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pundri huda market became dumping yard

Kaithal News: पूंडरी हुडा मार्केट बना डंपिंग यार्ड

Mon, 22 May 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
pundri huda market became dumping yard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। हुडा सेक्टर की मार्केट को देखकर ये नहीं लगता कि ये पूंडरी की सबसे महंगी मार्केट है। गंदगी के ढेर देखने से लगता है कि ये शहर का डंपिंग यार्ड है। मार्केट व अनाज मंडी के बीच वाली सड़क के साथ बनाया गया नाला भी गंदगी से अटा है। आलम यह है कि मार्केट में नाले का गंदा पानी जमा रहता है और उसके पास गंदगी पसरी रहती है, जिसमें लावारिस पशु मुंह मारते रहते है।
दुकानदार राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश, राजेश कुमार व जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च मार्केट में दुकानें व एसीओ खरीदी थी कि हुडा की मार्केट में उन्हें हर सुविधा मिलेंगी। लेकिन सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। मार्केट के सामने सड़क पर खोखा रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है।
विज्ञापन

अनाज मंडी की साइड खाली जमीन में गंदा पानी हर समय जमा रहता है और गंदगी के ढेर लगे पड़े है। जिसकी तरफ ना तो हुडा और ना ही नगरपालिका पूंडरी का कोई ध्यान है। कई बार पालिका अधिकारियों को अवगत भी करवाया जा चुका है। ऐसी हालात में उनकी दुकानों की बिक्री पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। करोड़ों रुपए खर्च करने की बजाए निजी मार्केट में दुकान ली होती तो सुविधा भी मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लगाया जाएगा टेंडर : सुनीता सैनी
नगर पालिका पूंडरी की अध्यक्ष सुनीता सैनी का कहना है कि जल्द ही इस मार्केट की सफाई व गंदा पानी निकलवाने के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। पहले भी कई बार गंदगी की सफाई व पानी की निकासी कराई जा चुकी है। दुकानदार व स्थानीय निवासी फिर गंदगी डाल देते है। अभी पार्कों व अन्य जगह की सफाई के टेंडर लगाए गए है। इसकी सफाई भी जल्द करवाई जाएगी। नाला उनकी हद में नहीं आता है, ये फतेहपुर पंचायत के अधीन है। फिर भी सफाई पालिका करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed