फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public protest over Electricity cuts, highway blocked

एक सप्ताह पहले जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला, रोड जाम

Tue, 22 Jul 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 22 Jul 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
 राजौंद। कोटड़ा गांव के लोगाें ने पिछले एक सप्ताह से बिजली के  जले ट्रांसफार्मर को न बदलने पर कैथल असंध मार्ग किच्छाना कूई पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर राजौंद पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब पांच बजे के आसपास कोटड़ा गांव के लोगाें ने कैथल असंध मार्ग पर किच्छाना कूई के दोनाें ओर अवरोधक डालकर रास्ता रोक दिया। इस वजह दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों को गर्मी के मौसम में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम लगा रहे लोगों का आरोप था कि उनके गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है।
विज्ञापन


 बार-बार अधिकारियों व कर्मचारियाें को अवगत करवाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। गर्मी के इस मौसम में उन्हें रात व दिन बुरी तरह गुजारने पड़ते हैं। ग्रामीण रत्न, जगदीश, नरेश शर्मा, प्रहलाद, बलिंद्र ने बताया कि रात के समय छोटे बच्चे सो नहीं पाते हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने पर उन्हें मजबूरन एकत्रित होकर यहां रोष प्रकट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही थाना राजौंद से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणाें को शीघ्र विद्युत प्रसारण निगम के कर्मचारियाें से बात करवाने की बात कही। इस पर ग्रामीण मान गए ओर उन्हाेंने जाम खोल दिया। इसके बाद लोग विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय पहुंचे। जहां उनकी समस्या सुनने के लिए कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिला तो उन्हाेंने कार्यालय के बाहर भी नारेबाजी की।

विद्युत प्रसारण निगम के कनिष्ठ अभियंता रामकुमार ने बताया कि कोटड़ा गांव का ट्रांसफार्मर तितरम से मंगवा दिया है। इसे जल्द ही लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed