फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public places will be named after great personalities

महान विभूतियों के नाम पर होगा सार्वजनिक स्थलों का नामकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Public places will be named after great personalities
कलायत। नगरपालिका कार्यकारिणी ने सार्वजनिक स्थलों का नामकरण महान विभूतियों के नाम पर करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नपा कार्यालय भवन के सामने स्थित पार्क की पहचान अब भगवान विश्वकर्मा के नाम से होगी। श्री कपिल मुनि महिला कॉलेज-बस स्टैंड के बीच नव निर्मित मार्ग का नाम डॉ. भीम राव आंबेडकर करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इसी तरह मुख्यमंत्री घोषणा से निर्मित पार्क का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाएगा। एक जुलाई को नपा अध्यक्ष शशीबाला कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक की कार्यवाही को बुधवार को सार्वजनिक किया गया। अध्यक्ष ने बैठक में पारित किए गए 174 प्रस्तावों की जानकारी दी। गौरतलब है कि नगर में इससे पहले श्री कपिल मुनि तट पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप व भगवान परशुराम के नाम पर सामुदायिक केंद्र का नामकरण की सौगात मिल चुकी है।
विज्ञापन

कलायत नगर पालिका की बैठक में सभी 15 सदस्यों में से 12 निर्वाचित और दो मनोनीत पार्षदों ने हिस्सा लिया था। पार्क का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने पर अध्यक्ष शशीबाला कौशिक, पूर्व अध्यक्ष रजनी राणा, रणबीर धानियां, निशु अग्रवाल, भारत मन्नू कपूर, सुनीता धीमान, विक्रम सिंह, नीरज राणा, कर्णदीप व सुरेश वाल्मीकि ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed