{"_id":"6364140a8f4e09553d574c37","slug":"public-health-department-locked-kaithal-news-knl126357663","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन स्वास्थ्य विभाग पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन स्वास्थ्य विभाग पर जड़ा ताला
विज्ञापन
17-गुहला चीका। सीवरेज की सफाई ना होने से गुस्साए शहर के पार्षद जन स्वास्थ्य विभाग चीका के कार्यालय
- फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। पिछले छह महीने से शहर में सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या से परेशान लोगों ने वीरवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर ताला लगा दिया। इस दौरान वार्ड के पार्षद भी मौजूद रहे और प्रदर्शन करने वाले लोग धरने पर बैठ गए। इससे पहले पार्षदों व शहरवासियों ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अगुवाई नगरपालिका की उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड नंबर एक से लेकर सात, 11, 13 व 17 वार्ड में पिछले छह महीनों से सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या बनी है।
मैनहोलों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों व खाली पड़े प्लाटों में जमा हो जाता है जिससे हर तरफ बदबू का आलम रहता है। उन्होंने बताया कि सीवरेज बंद होने की जांच की तो पता चला कि सीवरेज प्लांट की मोटर खराब है और विभाग इसे ठीक नहीं करवा रहा। मोटर खराब होने के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही और अधिकतर मैनहोल बंद हो चुके हैं। शहर के लोगों के अलावा वे खुद भी कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत दे चुके हैं लेकिन अधिकारी इस ओर से आंखें बंद किए बैठे हैं।
धरने पर बैठे वार्ड नंबर एक के पार्षद सुखबीर पहलवान, गुरदीप अंटाल, संभालू जिंदल, विजय गोयल, पार्षद हरदीप सिंह, पार्षद राजेश सीड़ा, गुरनेक सीड़ा ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अपनी ड्यूटी को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। पार्षदों ने रोष जताते हुए कहा कि किसी भी शिकायत को लेकर जब विभाग के एसडीओ को फोन किया जाता है तो फोन रिसीव ही नहीं करते। लोगों ने कहा कि यदि जल्द सीवरों की सफाई नहीं करवाई गई तो शहर में कोई बड़ी बीमारी फैल सकती है। इस मौके पर जरनैल जैली, कुलदीप माजरा, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, सुखदेव शर्मा, जसवीर सिंह, दिलबाग सिंह, गोपाल शर्मा, काला राम भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
जेई नरसी रंगा ने कहा कि सीवरेज की एसटीपी मोटर खराब होने के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सीवरेज से मशीन को आज खोल दिया गया है मोटर ठीक होकर आ चुकी है लेकिन गाइडर पाइप खराब होने के कारण मोटर को पाइप के अंदर डाला नहीं जा सका है। जल्द ही गाइडर पाइप को ठीक करवा कर मोटर डाल दी जाएगी, जिसके तुरंत बाद मोटर से पानी निकलवाकर मैनहोलों काके साफ करवाया जाएगा।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विभाग के अधीक्षक अभियंता अशोक खंडूजा चीका स्थित एसडीओ कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे पार्षदों व शहरवासियों से बात कर धरना समाप्त करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द सीवरेज साफ करवाया जाएगा। इस काम के लिए एक्सईएन कैथल व जेई नरसी रंगा की ड्यूटी लगाई है।