फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protested against giving gunny bags in Pundri market

Kaithal News: पूंडरी मंडी में बारदाना देने का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Protested against giving gunny bags in Pundri market
पूंडरी। नई अनाज मंडी एसोसिएशन की बैठक मंडी में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रणजीत सिंह टाया ने की। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों व आढ़तियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें मंडी में अब बारदाना नहीं चाहिए। उन्हें पता चला था कि एजेंसी मंडी में बारदाना देने की तैयारी कर रही है। मंडी के किसानों का अधिकतर गेहूं साइलो गोदामों में चला गया है और शेष भी वहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मंडी में बारदाना दिया जाता है तो आढ़तियों को परेशानी रहेगी कि उनके पास मजदूर भी नहीं है। उन्हें और किसानों को अतिरिक्त मजदूरी वहन करनी पड़ती है। वहीं सरकार को भी गेहूं के रखरखाव व अन्य जगह गेहूं भेजने में लगभग 300 रुपये प्रति क्विंटल का खर्च आएगा। सरकार को बारदाना देना था तो सीजन के शुरू में देते, अब मुश्किल के पांच प्रतिशत किसानों का गेहूं शेष है।
विज्ञापन


उधर, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान काका गोयल ने भी बारदाना देने का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें भी बारदाना नहीं चाहिए और वे भी साइलो गोदामों में किसान का गेहूं भेजने के हक में है। अब तो साइलो गोदाम में भी किसानों का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है और पांच से छह घंटे के समय में किसान अपना गेहूं डालकर आ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान रणजीत टाया, कार्यकारिणी सदस्य व पुरानी मंडी कार्यकारिणी के सदस्य कैथल में डीसी जगदीश शर्मा, हैफेड के डीएम सुरेश कुमार व डीएफएससी कैथल से मिले और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाया। डीसी कैथल ने और एजेंसी अधिकारियों ने आढ़तियों की बात सुनने के बाद उन्हें बारदाना न देने का आश्वासन दिया।


उधर, नई अनाज मंडी एसोसिएशन के आढ़तियों ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के बाद प्रधान रणजीत टाया की अध्यक्षता में बैठक की। सभी ने फैसला लिया कि इसके बावजूद भी एजेंसी बारदाना देती है तो उनकी एसोसिएशन को कोई भी आढ़ती बारदाना नहीं लेगा। इस मौके पर पूर्वी प्रधान रामपाल बरसाना, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह करोड़ा, महेंद्र गोलन, गुलाब जांबा, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed