{"_id":"5d795d838ebc3e017e52b58e","slug":"protest-kaithal-news-knl48205138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कारपोरेशन वर्करों ने दो घंटे गेट मीटिंग कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कारपोरेशन वर्करों ने दो घंटे गेट मीटिंग कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग दो सप्ताह से दो घंटे गेट मीटिंग कर धरना दे रहे ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सब यूनिट चीका के पदाधिकारियों ने बुधवार को फिर धरना दिया व अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एसडीओ चीका उनकी कोई सनुवाई नहीं कर रहे।
बुधवार को गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट उप प्रधान बलजिंद्र सीड़ा व मंच का संचालन अमीत शर्मा ने किया। रोष प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने उपमंडल अधिकारी चीका को चेताया अगर उन्होंने अपने हिटलर शाही रवैया को छोड़कर कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द लागू नहीं किया तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि उपमंडल अधिकारी निगम प्रबंधन के आदेशों को ताक पर रखकर अपनी मनमर्जी से 33 केवी पावर हाउस में चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रहा है जबकि यार्डस्टिक के अनुसार 7-7 कर्मचारी का स्टाफ होना जरूरी है। इस अवसर पर नरेश शर्मा, मनजीत, मनप्रीत, विजयपाल, सुदर्शन, सुरेंद्र, गुरमीत, जोध सिंह, रमेश, सतीश कुमार, मनजिंद्र, राजेश ढिल्लों, जसपाल, गुरु चरण, गुरदीप, अमित शर्मा, राजीव, विनोद, कृष्ण कुमार इत्यादि कर्मचारी भी मौजूद थे।
इस संबंध में एसडीओ राहुल वर्मा नेे कहा कि कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन जायज नहीं है, क्योंकि वह जो भी कार्य कर रहे हैं, कानून के दायरे में रहकर कर है। टेक्निकल कर्मचारियों से क्लेरिकल काम स्टाफ की कमी के कारण लिया जा रहा है। दो क्लेरिकल कर्मचारियों की हाल ही में नियुक्ति हुई है और उनके आते ही दो टेक्निकल कर्मचारियों की फील्ड में ड्यूटी लगा दी गई है। जैसे-जैसे क्लेरिकल कर्मचारी बढ़ते जाएंगे टेक्निकल कर्मचारियों को फील्ड में भेजा जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पावर हाउस में ड्यूटी के लिए उच्चाधिकारियों से 3 कर्मचारियों की स्वीकृति मिलती है और उन्होंने 4 कर्मचारी दे रखे हैं।