फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

तीन कृषि कानून के विरोध में किया प्रदर्शन, प्रतियां जलाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानूनों को रद्द कराने, बिजली बिल 2020 वापस लेने तथा अन्य मांगों को लेकर बुधवार को पूंडरी अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन किया तथा धरना दिया। इन कानूनों की प्रतियां फाड़ी तथा उनकी होली जलाई। धरने की अगुवाई किसान नेता-जिला अध्यक्ष कामरेड बाबूराम व जिला कमेटी सदस्य राजेश ने की। किसान नेता-कामरेड बाबूराम ने कहा कि जब तक काले कानूनों को रद्द नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष किसान नेता राजेश ने आरोप लगाया कि सरकार समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने की प्रणाली को ही समाप्त करना चाहती है जिसे हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल मक्का व सूरजमुखी के दाम समर्थन मूल्य से आधे भी नहीं मिले। इनमें बड़े पूंजीपति घरानों को प्राइवेट मंडी खोलने और जमाखोरी करने की छूट दे दी है। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन करके 6 चीजों अनाज, दालें, तेल, तिलहन, आलू और प्याज की स्टॉक जमा करने की लिमिट खत्म कर दी है। इससे बड़ी पूंजी को फसल के टाइम पर किसानों से सस्ता खरीदने और गोदामों में जमा करने के बाद बाजार में बनावटी कमी पैदा करके उपभोक्ताओं अर्थात आमजन को कई गुना अधिक मूल्य पर बेचने की छूट मिल गई है। इन कानूनों से वे ज्यादा कंगाल व खस्ताहाल बना दिए जाएंगे। अनुबंध ठेका खेती का सरकारी फरमान बड़ा घातक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव कम होने पर कंपनियां फसलों में कमी निकाल कर खरीदने से इंकार कर देंगी। कंपनी का बाल भी बांका नहीं होगा। लाखों किसान कर्ज की चपेट में आ जाएंगे और जमीन से हाथ धो बैठेंगे। इस मौके पर सुरेश, बलवान, कर्म सिंह, राजेश, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed