फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
protest
पिपली में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बाबा बिहारी दास चौक ढांड में सरकार का पुतला फूंका। संगठन के जिला अध्यक्ष बाबूराम व जिला सचिव राजकुमार सारसा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। यहां तो सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी 2 कदम आगे बढ़कर अत्याचार करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन अध्यादेशों को रद्द करने और बिजली बिल संशोधन 2020 वापस लेने, हरियाणा में बीमारी से बर्बाद हुई कपास की फसल का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने, पेट्रोल-डीजल के रेट आधे करने, फसलों के लागत का डेढ़ गुणा दाम देने की मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी ढांड के बाबा बिहारी चौंक पर पहुंचे हैं। इस अवसर पर जिला कमेटी सदस्य कृष्ण चंद, संजू, रवि कुमार, दर्शन सिंह, सुभाष चंद्र, बीरभान, चमेल सिंह व काकू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed