फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest ends in Khurana, meters to be installed outside homes, agreement reached on 16-hour power supply

Kaithal News: खुराना में खत्म हुआ धरना, घरों के बाहर लगेंगे मीटर, 16 घंटे आपूर्ति पर बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Protest ends in Khurana, meters to be installed outside homes, agreement reached on 16-hour power supply
ग्रामीणों से बातचीत करते हुए एसडीएम संजय कुमार व अन्य किसान नेता। - फोटो : ​विकास भवन।
कैथल। गांव खुराना में आखिरकार प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद बिजली आपूर्ति के लिए चल रहा विवाद समाप्त हो गया। अब गांव में बिजली के मीटर घरों के बाहर लगाए जाएंगे और इसके बदले बिजली निगम गांव को 16 घंटे बिजली आपूर्ति देने पर सहमत हो गया है। इस समझौते के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली घर खुराना पर ताला लगा दिया था। इस समय पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई थी। गांव के लोग बिजली घर पर ताला लगाकर 16 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग के लिए आंदोलन कर रहे थे। मामले को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम संजय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसडीएम ने दो दिनों तक ग्रामीणों के साथ कई दौर की बैठकें कीं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। खुराना के ग्रामीण इससे पहले जगमग योजना का विरोध कर चुके हैं। गांव पर 90 प्रतिशत बिजली चोरी करने का आरोप लगा हुआ है।
विज्ञापन


एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने बिजली के नए मीटर घरों के बाहर लगवाने पर सहमति दे दी है। इसके बाद बिजली निगम ने भी गांव में 16 घंटे बिजली आपूर्ति देने का आश्वासन दिया है। साथ ही ग्रामीणों ने बिजली चोरी रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर ने बताया कि समझौते के तहत जिन घरों में अभी बिजली कनेक्शन नहीं हैं, वहां नए कनेक्शन लिए जाएंगे। पुराने बकाया बिलों का भुगतान भी किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बिजली चोरी करता पाया जाता है तो उसे रोकने में पंचायत और ग्रामीण सहयोग करेंगे।

गांव के राधाकृष्ण शर्मा और रमेश मलिक ने कहा कि प्रशासन ने ग्रामीणों की मुख्य मांग को स्वीकार किया है। इसके बदले गांव ने भी मीटर बाहर लगवाने सहित प्रशासन की शर्तें मान ली हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे आपसी समझ और सहयोग से निकला समाधान बताया। इस मौके पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी, किसान नेता सुरेश कोथ, डीएसपी गुरविंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए एसडीएम संजय कुमार व अन्य किसान नेता।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए एसडीएम संजय कुमार व अन्य किसान नेता।- फोटो : विकास भवन।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए एसडीएम संजय कुमार व अन्य किसान नेता।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए एसडीएम संजय कुमार व अन्य किसान नेता।- फोटो : विकास भवन।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए एसडीएम संजय कुमार व अन्य किसान नेता।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए एसडीएम संजय कुमार व अन्य किसान नेता।- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed