{"_id":"67a7b104f98b2d67e90e1157","slug":"protest-and-submitted-memorandum-to-mlas-of-kaithal-and-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-577475-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रदर्शन कर कैथल, कलायत के विधायकों को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रदर्शन कर कैथल, कलायत के विधायकों को सौंपा ज्ञापन
Sun, 09 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर कैथल व कलायत ब्लॉक कमेटियों ने हनुमान वाटिका में सभा करने के बाद प्रदर्शन किया। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने मांगों का एक ज्ञापन कैथल व कलायत के विधायकों को सौंपा। कर्मियों ने कलायत में विधायकों प्रतिनिधि व सांसद जयप्रकाश और कैथल के आदित्य सुरजेवाला के पीए प्रमोद शर्मा व सुभाष जवाहरा को ज्ञापन सौंपा।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान शिवचरण, जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान ओमपाल भाल, कैशियर रामकुमार शर्मा, उपप्रधान छज्जू राम, संगठन सचिव जसबीर सिंह, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव मास्टर अमर नाथ किठानिया, बिजली निगम से सर्कल सचिव कृष्ण कुमार चंदाना ने सरकारी नीतियों को कोसा।
मैकेनिकल से जिला प्रधान दलबीर सिंह, एसकेएस जिला सलाहकार जयप्रकाश शास्त्री व रिटायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश हरित ने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार राज्य में बनी है और कर्मचारियों व मेहनतकश जनता की उपेक्षा व वादाखिलाफी कर रही है। अब 15 व 16 फरवरी को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर 48 घंटे का धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अध्यक्षता कैथल ब्लॉक के वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र पहलवान व कलायत के वरिष्ठ उपप्रधान दलबीर सिंह ने सयुंक्त रूप से की। जबकि संचालन विक्की टीक व नवीन कुमार ने किया। इस मौके पर गौरव टांक, शिवदत्त शर्मा, कपिल सिरोही, बिजली से यूनिट सचिव अमरदीप बानवाला, मास्टर रामफल दयोहरा, सुरेश कुमार, महर्षि वाल्मीकि यूनिवर्सिटी से डाॅ. ओमवीर, राज्य महासचिव सुरेश कुमार टांक मौजूद रहे।