फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against the abolition of MNREGA

Kaithal News: मनरेगा खत्म करने पर जताया विरोध

Sat, 20 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Protest against the abolition of MNREGA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। क्रांतिकारी मनरेगा मजदूर यूनियन के नेतृत्व में कलायत ब्लॉक के बीडीपीओ कार्यालय पर मनरेगा खत्म करने और मजदूरों के अधिकारों पर हमला करने के आरोप में जोरदार प्रदर्शन हुआ। मजदूरों ने नए विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन विधेयक, 2025 की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया। यूनियन ने केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन बीडीपीओ रितु को सौंपा।


यूनियन के प्रभारी अजय आशु ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूर विरोधी कदम उठाते हुए लोकसभा में यह नया विधेयक पेश किया है। पिछले महीनों में लागू हुई श्रम संहिताओं ने औद्योगिक मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर किया। अब ग्रामीण मजदूरों के सबसे बुनियादी अधिकार काम की कानूनी गारंटी को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधेयक में योजनाओं के जरिए अधिकार आधारित कानून को बजट-निर्भर योजना में बदलने की साजिश है, जिससे सरकार की कानूनी जवाबदेही समाप्त हो जाएगी। प्रदर्शन में मेट अनिल, बलकार, धर्मवीर, लाभ और बिरज लाल ने कहा कि मनरेगा पहले ही अधूरा कानून है और 100 दिन के रोजगार तक सीमित है। नया विधेयक 125 दिन का रोजगार देने का दावा करता है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में औसतन मजदूरों को केवल 50 दिन का ही काम मिला है। विधेयक को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed