फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against disconnection

Kaithal News: डेरे के गोशाला में कनेक्शन काटने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 21 May 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Protest against disconnection
सीवन। डेरा नागा बाबा गोशाला एवं योगाश्रम के बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में नगर निवासियों ने बिजली बोर्ड परिसर में धरना देकर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अमरेंद्र खारा, बृज सिंगला, सुभाष शर्मा ठाठी, पाला सौदा, संजय सैनी नंबरदार, बलदेव सिंह बल्ली, पिरथी सैनी, ओम प्रकाश सैनी, जय नारायण ने बताया कि बिजली बोर्ड के एसडीओ के आदेश पर डेरा नागा बाबा गोशाला एवं योगाश्रम का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह डेरा पूरे सीवन और आस पास के लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। यहां पर एक गोशाला भी है और इसमें 200 के करीब गाय हैं। यह डेरा बिना किसी से चंदा लिए चल रहा है और डेरा में गायों की सेवा होती है। लोगों की धार्मिक भावनाएं इस डेरा से जुड़ी हैं। इस डेरा का बिजली का कनेक्शन काट कर विभाग ने ठीक नहीं किया है। डेरा का बिजली का कनेक्शन काटे जाने से गायों को पीने के पानी की समस्या हो गई। गायों के लिए चारे के लिए समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि विभाग को यह बिजली का कनेक्शन दोबारा से लगाना होगा नहीं तो नगर निवासियों में रोष बढ़ेगा।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड सीवन के एसडीओ आशीष गौतम ने बताया डेरा नागा बाबा से बिजली के कनेक्शन को काटा गया था। विभाग के आदेश के अनुसार यह कार्रवाई की गई थी। अब श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए इस कनेक्शन को दोबारा से लगा कर चालू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed