फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against atrocities on Hindus in Bangladesh

Kaithal News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 26 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Protest against atrocities on Hindus in Bangladesh
प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाकर विरोध करते लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने भाई उदय सिंह किले से पिहोवा चौक तक बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पिहोवा चौक पर बांग्लादेश के कार्यकारी प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंककर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “उठी हर हिंदू की यही पुकार, बांग्लादेश में हिंदुओं पर न हो अत्याचार” जैसे नारे लगाए। पहली बार बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने जय श्रीराम के जयकारों के बीच सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। क्रिसमस के दिन आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देता नजर आया।
विज्ञापन


विहिप जिला अध्यक्ष चंद्रभान मित्तल, मुकेश अग्रवाल, नीरज मित्तल, अशोक गिरधर, मुकेश कुश, हरबंस, जिला सहमंत्री गुलतान नैन, सत्यवान, हर्ष बजरंगी, संयोजक खुशीराम, अभिषेक गोयल, हरप्रीत सहित अनेक पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर लोग बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कथित हिंसा और उत्पीड़न के विरोध में एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रभान मित्तल ने कहा कि हाल के वर्षों में बांग्लादेश से हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा, जबरन धर्मांतरण, धार्मिक स्थलों पर हमले और संपत्ति को नुकसान पहुँचाए जाने की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने दीपू दास नामक युवक की हत्या का ज़िक्र करते हुए इसे “पूरे हिंदू समाज को दी गई चुनौती” बताया। मुकेश अग्रवाल और नीरज मित्तल ने कहा कि यह हिंदू समाज की सामूहिक आवाज़ है। वहीं अशोक गिरधर और मुकेश कुश ने भारत सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और स्थिति पर ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed