फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest against abuse

Kaithal News: दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
protest against abuse
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। ढांड पुलिस पर ग्रामीणों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में कौल गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कौल में माता मदानण के मंदिर में हुई चोरी की घटना के मामले में ग्रामीणों ने ढांड पुलिस पर अनदेखी करने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं।

ग्रामीण जय सिंह, कृष्ण कुमार, श्याम लाल पांचाल, राजेश कुमार, सतबीर सिंह, सुनील हर्ष, केहर सिंह, कुलवंत, रमन ने बताया कि एक फरवरी को कौल में माता मदानण के मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत उन्होंने ढांड थाना में दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की घटना के सिलसिले में ढांड पुलिस ने उन्हें फोन के माध्यम से नौ फरवरी को थाने में बुलाया। जब पुलिस कर्मचारियों से चोरों के बारे में जानना चाहा तो कहा कि चोरों को पकड़ कर लाओ, तभी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों का कहना है कि जब हमने उन्हें कहा कि चोरों का पकड़ा तो पुलिस का काम होता है तो उन्होंने हमारे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए प्रताड़ित किया। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कर्मचारियों ने बुजुर्गाें का भी ख्याल नही रखा उनके साथ भी अभद्रता से पेश आए कहा कि यहां से चले जाओ।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे तो मालूम होता है कि चोरों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है जिससे उनके हौसले बुलंद है और कौल में बार-बार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने के अंदर चोरों ने कौल में माता मदानण के मंदिर तथा नगर खेडे पर चोरी को अंजाम दे चुके है। ग्रामीणों में ढांड पुलिस के इस प्रकार के रवैये के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए कौल में रात को गश्त बढ़ाई जाए और पुलिस शालीनता से पेश आए।


माता मदानण मंदिर में चोरी की शिकायत ग्रामीणों की ओर से वास्तव में दी गई । यदि पुलिस ने बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है तो यह गलत है। बुजुर्ग हमारे सम्मानित है, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है। इस मामले में ढांड थाना प्रभारी से बात की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ।

-गुरविंदर सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed