फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protein and vitamins are essential for health

Kaithal News: स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन और विटामिन जरूरी

Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protein and vitamins are essential for health
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप व इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप जिला ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्री नर नारायण सेवा समिति की ओर से संचालित निशुल्क सिलाई केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अतिथियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन व विटामिन बहुत जरूरी हैं।

ग्रुप लीडर बख्शीश चंद ने बताया कि ग्रुप की ओर से सतत विकास लक्ष्य संख्या तीन उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के तहत सिलाई केंद्र की लड़कियों के हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच करवाई गई। सतत विकास लक्ष्य संख्या तीन के तहत हम विभिन्न तरह के कार्य विभिन्न बस्तियों में करते रहते हैं।
विज्ञापन


स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के तहत शहर की विभिन्न बस्तियों की जरूरतमंद लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित करते हैं, जो हमारा स्थाई प्रकल्प है। स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान की संयोजिका पूजा गिरधर ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन व पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है। इसमें से किसी भी प्रकार की कमी होने से शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामान्य तौर महिलाओं में हीमोग्लोबिन की नार्मल रेंज 12.0 से 15.5 ग्राम प्रति डेसीमल लीटर है। कमजोरी, चक्कर आना,

थकान आदि हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण है। हीमोग्लोबिन को

बढ़ाने के लिए हमें पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां अनार, पपीता आदि का सेवन करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के 61वें माह में सिलाई केंद्र की 30 के लगभग लड़कियों को आगामी तीन माह के लिए निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए ।

इस कार्यक्रम में रोवर विकास, सुभाष चंद, शिवम कुमार, दीपक, अमन, उदित, अंकित, साजिद, पवन, सिलाई केंद्र की अध्यापिका सतबीर कौर का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed