{"_id":"66834cb44881ad1841018bc7","slug":"proposal-to-impose-a-fine-of-rs-500-for-wasting-water-in-teak-kaithal-news-c-18-1-knl1004-421805-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टीक में व्यर्थ पानी बहाने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टीक में व्यर्थ पानी बहाने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रस्ताव
Tue, 02 Jul 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड खंड के गांव टीक में सोमवार को नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैथल के विशेष अनुरोध पर ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक हुई। इस मौके पर समाजसेवी व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्य रामफल सिंह ने कहा कि गांव टीक में जो व्यर्थ पानी बहाएगा, उससे 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति ने यह प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सहमति से पास कर दिया गया।
बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। दीपक कुमार ने बताया कि पहला बेच का प्रशिक्षण 28 मार्च से शुरू हुआ था, जो दो जुलाई 2024 को संपन्न होगा। 30 मई से दो जुलाई तक इन कर्मचारियों को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैथल द्वारा ऑन जॉब ट्रेनिंग दी जा रही है। गांव टीक में हुई ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अध्यक्षता गांव टीक की सरपंच सोनिका ने की। वहीं इसके संयोजक ग्राम सचिव संजय वालिया, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य रामफल सिंह, अंजू देवी, मिंटू, मोनिका, पूजा देवी, मुकेश देवी, पूनम देवी, शकुंतला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, परवेश आशा वर्कर, सोहनलाल पम्प ऑपरेटर मौजूद रहे। संवाद