फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Property tax branch inspected, seven employees found absent

संपत्ति कर शाखा निरीक्षण किया, सात कर्मचारी गैर हाजिर मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Property tax branch inspected, seven employees found absent
नगर परिषद की संपत्ति कर शाखा से संबंधित शिकायतों को लेकर ईओ रविंद्र कुमार ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने संपत्ति कर शाखा का दोपहर के समय औचक निरीक्षण किया। जिसमें करीब सात कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उन्होंने मौके पर पर ही सचिव नगर परिषद को सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

विदित रहे कि लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि संपत्ति कर शाखा में लोगों की सुनवाई नहीं हो रही। यहां से फाइलें गुम हो जाती हैं। लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई कई माह तक काम न होने के कारण लोग ईओ व अन्य अधिकारियों तक शिकायत करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ईओ रविंद्र कुमार ने दोपहर के समय शाखा का औचक निरीक्षण किया। जहां 2 बजे के बाद केवल 4 कर्मचारी मौके पर मिले। यहां लोगों ने कहा कि उनकी फाइलों को बेवजह दबाकर रखा गया है। कांग्रेसी नेता देवी राम कसान ने कहा कि वे स्वयं कई चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन उनका काम नहीं किया जा रहा। ईओ ने जब उनकी फाइल निकलवाई तो पता चला कि उसे बेवजह अलमारी में रखा हुआ था। ईओ ने तुरंत उस फाइल को निकालने के आदेश जारी किए। साथ ही कहा कि इस शाखा से संबंधित सभी शिकायतों को दूर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुआ डोंगल पंजीकृत, ऑनलाइन फाइलें अटकी
ईओ रविंद्र कुमार के तबादले के बाद से करीब दस दिन होने के बावजूद उनका डोंगल पंजीकृत नहीं हो पा रहा है। सोमवार को ईओ ने एक कर्मचारी को विशेष रुप से इस काम के लिए भेजा। लेकिन सायं तक भी यह डोंगल पंजीकृत नहीं हो पाया। इस डोंगल के पंजीकृत न होने के कारण शहर में करीब 250 से अधिक संपत्ति कर की फाइलें लंबित पड़ी हुई हैं। लोग नगर परिषद के चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed