फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   property, sold, 78 lakhs

छह एकड़ जमीन बेचने के नाम पर 78 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 14 Aug 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
property, sold, 78 lakhs
गांव बाउपर में छह एकड़ जमीन बेचने के नाम पर पंजाब निवासी एक आरोपी ने अंबाला निवासी एक व्यक्ति के साथ 78 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चीका थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सारदा नगर रतनगढ़ रोड अंबाला निवासी देशराज ने चीका थाना में दी। शिकायत में बताया कि उसने खेड़ी गज्जू जिला पटियाला पंजाब निवासी अनिल कुमार से गांव बाउपुर में छह एकड़ जमीन मोल ली थी। उसने यह जमीन 13 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ली थी। इसका इकरारनामा 28 अक्टूबर 2015 को लिखा गया था। इकरारनामा में यह शर्तें थी कि वे रजिस्ट्री से पहले अपना बैंक का बकाया अदा कर देगा, लेकिन अनिल कुमार ने यह रकम बैंक को अदा नहीं की व उससे अलग-अलग तरीकों से पैसे लेता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि इकरारनामा के वक्त उसे भूमि पर कब्जा भी दे दिया था। बैंक का कर्ज अदा न करने की वजह से उसके हक में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अब तक वह 78 लाख रुपये अनिल कुमार को दे चुका है। इसके बावजूद अनिल कुमार रजिस्ट्री करवाने से मना कर गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अनिल कुमार ने धोखाधड़ी से यह जमीन अपने पिता रोशन लाल के नाम तब्दीलनामा लगवा दी, जिनके बिना पर जमीन पर बैंक ऑफ इंडिया से पंद्रह लाख रुपये लोन ले लिया। इसके बाद उसने एक दिवानी दावा देशराज बनाम अनिल कुमार गुहला अदालत में डाल रखा है, जिसमें अदालत ने कब्जा करने के बारे स्टेटस को रखने का आदेश जारी किया हुआ है। अदालत के आदेश के बावजूद आरोपी उसके कब्जे में दखल अंदाजी करना चाहते हैं। देशराज ने बताया कि अब उसने जमीन पर फसल लगा रखी है, जिसे आरोपी काटने से रोकना चाहते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआई जय नारायण को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed