फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Property dealer's employee swindled Rs 15 crore from a person by promising a land deal

Kaithal News: जमीन के सौदे का झांसा दे प्रॉपर्टी डीलर के कर्मी ने हड़पे 15 करोड़

Thu, 11 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's employee swindled Rs 15 crore from a person by promising a land deal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रॉपर्टी डीलर की फर्म में काम करने वाले कर्मचारी ने मालिक के भरोसे का फायदा उठाकर जमीन सौदे के नाम पर करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। सिविल लाइन थाने में पिंजौर-पंचकूला निवासी राधा कृष्ण की शिकायत पर हरसौला निवासी सुनील कुमार, उसके भाई अनिल कुमार और पत्नी सोनिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया गया कि सुनील कुमार साल 2012 से 2021 तक राधा कृष्ण की फर्म में काम करता था और उसे जमीन खरीद-फरोख्त व पैसों के लेन-देन की पूरी जिम्मेदारी दी गई थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर सुनील ने 2020 में मालिक को बताया कि हरसौला और प्योदा गांव में किसानों की 120 एकड़ जमीन बिकनी है। इस बहाने उसने पहले 20 लाख रुपये बयाने के लिए लिए और धीरे-धीरे करोड़ों रुपये फर्म के खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन


सुनील ने 2022 में राधा कृष्ण के साथ मिलकर एक सांझी फर्म बनाई और हरसौला स्थित ग्रामीण बैंक में उसका खाता खोला। मालिक ने इस फर्म में करीब 12 करोड़ 73 लाख रुपये भेजे। आरोप है कि सुनील ने सांझी फर्म से करीब 88 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2024 में जब मालिक ने खरीदी गई 120 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री मांगी, तो खुलासा हुआ कि आरोपियों ने ज्यादातर जमीन अपने नाम करवा ली थी। फरवरी 2025 तक महज छह एकड़ जमीन ही शिकायतकर्ता के नाम करवाई गई, जबकि बाकी जमीन तीनों आरोपियों के नाम रही। इस तरह कुल 15 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed