फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Properties of green vegetables explained

Kaithal News: हरी सब्जियां के गुणों को समझाया

Wed, 03 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Properties of green vegetables explained
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में रहे सात दिवसीय यूथ एंड इको क्लब शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विद्यार्थियों को संतुलित आहार और किचन गार्डन के बारे में जानकारी दी गई।

सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संतुलित आहार एक ऐसा आहार है, जिसमें निश्चित मात्रा और अनुपात में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ होते हैं, ताकि कैलोरी, प्रोटीन, खनिज, विटामिन और वैकल्पिक पोषक तत्वों की जरूरत पूरी हो सके। शरीर की दुर्बलता को कम करने के लिए इन पोषक तत्वों का एक हिस्सा शरीर अपने भविष्य के उपयोग के लिए बचा भी लेते है।
विज्ञापन


यूथ एंड इको क्लब के प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि विद्यार्थियों को किचन गार्डन दिखाया गया और उन्हें हरी सब्जियां-लौकी, तोरी, पेठा, टिंडा, कद्दू और भिंडी आदि के गुणों के बारे में भी बताया। इसके बाद विद्यालय परिसर में इको क्लब की छात्राओं ने जामुन का पौधा लगाया। दिव्या गोयल प्राध्यापिका कॉमर्स ने शिविरार्थियों को पोषक तत्वों से परिपूर्ण शाकाहार भोजन कैसे बनाया जाता है, विस्तार पूर्वक बताया और छात्राओं के विचार भी सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में शिविरार्थियों को जलपान भी करवाया। इस इस अवसर पर संदीप स्वामी, सुरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, कपिल सिंहमार, सुशील सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed