{"_id":"67f828d7be0c0bee1801b996","slug":"program-on-the-birth-anniversary-of-constitution-maker-dr-bhimrao-ambedkar-on-14th-kaithal-news-c-245-1-kht1001-130454-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम 14 को
विज्ञापन
22 कैथल। जानकारी देते युवा मार्ग दर्शन मंच के सदस्य। विज्ञप्ति
कैथल। युवा मार्गदर्शन मंच हरियाणा की तरफ से 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम होगा। इस बारे में मंच के प्रदेशाध्यक्ष सोनू मचल ने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। सोनू ने बताया कि यह आयोजन बड़े ही धूमधाम से होगा। 14 अप्रैल को शहर के सीवन गेट स्थित बाबा साहिब आंबेडकर के स्मारक पर जन्म दिवस केक काटकर मनाया जाएगा।
इस दौरान लड्डू भी बांटे जाएंगे। कैंडल जलाने के साथ-साथ माल्यार्पण भी होगा। केक कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार मौजूद रहेंगे। वहीं 12 अप्रैल को निकाली जाने वाली शोभायात्रा में एसपी राजेश कालिया व डीएसपी वीरभान शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन बहुत ही भव्य होगा। इसके लिए न केवल जिलेभर से बल्कि प्रदेशभर से लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा। युवा, महिलाएं व बुजुर्ग इसमें शामिल होंगे। अमरनाथ पठानिया ने बताया कि यह आयोजन मंच की तरफ से होगा। शोभायात्रा कैथल शहर के रेलवे गेट से शुरू होगी, जो प्रताप गेट, डोगरा गेट, सीवन गेट, वाल्मीकि चौक, पिहोवा चौक, पुराना बस अड्डा रोड, छात्रावास रोड से होते हुए वापस रेलवे गेट पर संपन्न होगी। इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों में इस आयोजन के लिए पूरा उत्साह है।
संगठन के महासचिव रमेश सजूमा ने बताया कि इस आयोजन में सभी महापुरुषों की झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी। सभी चौक-चौराहों को सजाया जाएगा। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक यह आयोजन रहेगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली जा चुकी है।
विज्ञापन
संगठन के कैशियर श्याम लाल व कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन के लिए सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन पूरी तरह से गैर राजनीतिक रहेगा। अगर कोई व्यक्ति समाजसेवा के नाते इसमें शामिल होना चाहता है तो उसका स्वागत है।